बस थोड़ा इंतजार,और चांद पर होगा भारत
CHANDRAYAN-3 ISRO

थोड़ी ही देर में भारतवासियों का इंतजार खत्म होने वाला है...चंद्रयान-3 शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा...लैंडिंग होते ही यह 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर नया इतिहास लिखेगा...ISRO ने कहा कि सभी सिस्टम नॉर्मल हैं। बेंगलुरु ऑफिस में मिशन ऑपरेशन टीम की तैयारी पूरी है..5:44 बजे जैसे ही लैंडर सही पोजिशन पर आएगा, टीम ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस लॉन्च कर देगी...लैंडर के चांद पर उतरते ही रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा...विक्रम लैंडर और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खीचेंगे और पृथ्वी पर सेंड करेंगे...अगर भारत इस मिशन में सफल रहा तो चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश होगा...बतादें कि 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था...
चन्द्रयान-3 की
चन्द्रमा में लेंडिंग सीधा प्रसारण
इसरो की वेबसाईट www.isro.gov.in, इसरो के यूट्यूब
चैनल (इसरो ऑफिशीयल), इसरो के फेसबुक www.facebook.com/ISRO और दूरदर्शन के
राष्ट्रीय टी.व्ही. चैनल पर शाम 5.27 बजे से लाइव प्रसारण किया जाएगा...मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में छात्रों और टीचरों के लिए लाइव प्रसारण देखने की
व्यवस्था की गई है...इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक दिन पहले ही आदेश जारी कर
दिया था...