कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, जनता तय करेगी प्रजा बनना है या नागरिक: यादवेंद्र

Apr 13, 2024 - 15:04
 0  1
कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, जनता तय करेगी प्रजा बनना है या नागरिक: यादवेंद्र

अनमोल संदेश, गुना

कांग्रेस की ओर से केवल यादवेंद्र चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता प्रत्याशी है। फिलहाल घर-घर पहुंचना संभव नहीं है, इसलिए कार्यकर्ता ही संपर्क अभियान तेज बनाएं। जीत के बाद मैं स्वयं एक-एक मतदाता से मुलाकात करूंगा। कांग्रेस का वचन-पत्र मतदाताओं तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। इसी के साथ भाजपा ने क्या-क्या गलत किया है, इसकी जानकारी भी जनता को दी जाए। इस चुनाव में उन्हें वे तय करें कि प्रजा बनना है या नागरिक बनना है। यह बात कांग्रेस के गुना-शिवपुरी लोकसभा प्रत्याशी यादवेन्द्रसिंह यादव ने नेहरू पार्क के सामने अपने चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मेहरबानसिंह यादव व राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल, शेखर वशिष्ठ, दीपेश पाटनी, हलीम गाजी, तबस्सुम रईस खान सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेता आनंद मगराना और कमलेश यादव के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव में केवल 20 से 25 दिन रह गए हैं। ऐसे में भाजपा के हवा-हवाई प्रचार को जमीनी संपर्क से मात देने का काम किया जाए। जनता कांग्रेस को वोट देने का मन बना चुकी है, कांग्रेस प्रत्येक मतदाता से कम से कम एक बार संपर्क करें ताकि भावनाओं को मतों में परिवर्तित किया जा सके।

पहले भी कृष्ण के वंशज जीते थे अब भी वही जीतेंगे

जयवर्धन सिंह ने भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा है कि  चार साल पहले सौदेबाजी कर भाजपा में शामिल होने की वजह से उनके पास साधन-संसाधन अधिक हैं। लेकिन कांग्रेसी जमीन पर पूरी ताकत के साथ काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि पांच साल पहले भी क्षेत्र में श्रीकृष्ण के वंशज जीते थे, इस बार भी ऐसा टिकट दिया गया है जो जमीनी नेता है और गुना लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय निवासी हैं। आम मतदाता की भावना राव यादवेंद्र के साथ है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेता स्वयं इस बात से दुखी हैं कि जो 5 साल पहले सौदेबाजी करके पार्टी में आए थे, उन्हें टिकट दे दिया गया है। उन्होंने जानकारी दी है कि 16 अप्रैल को राजगढ़ से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह नामांकन दाखिल करने वाले हैं, जहां लाव-लश्कर की आवश्यकता नहीं है। सादगी के साथ पर्चा भरा जाएगा।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow