48 साल बाद अरब सागर में चक्रवाती तूफान की आशंका

Aug 30, 2024 - 12:54
 0  1
48 साल बाद अरब सागर में चक्रवाती तूफान की आशंका

48 साल बाद अरब सागर में चक्रवाती तूफान की आशंका 

अरब सागर में 48 साल बाद अगस्त में चक्रवाती तूफान की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह कहा- गुजरात के करीब अरब सागर में यह तूफान 12 घंटे में देखने को मिल सकता है।

 चक्रवात एक ऐसा बंद परिपत्र है जिसका तरल पदार्थ, पृथ्वी के समान एक ही दिशा में चक्कर लगाता रहता है। इसमें आमतौर पर हवा सर्पिल आकार में, पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध में वामावर्त और दक्षिणी गोलार्द्ध में दक्षिणावर्त रूप से घूमती है।

आशंका हैं की तूफान का सबसे ज्यादा असर गुजरात के कच्छ में दिखेगा। यहां 65 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। तूफान के चलते राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, द्वारका में भी भारी बारिश का अलर्ट भी जारी है।

फ़िलहाल कच्छ और राजकोट में स्कूलों को बंद करदिया गया हैं । साथ ही कच्छ में कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया गया  है। वही  कलेक्टर ने लोगों को बिन जरुरत पड़े घर से बहार ना  निकलने की चेतावनी भी दी 

गुजरात में 1 हफ्ते से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ के हालात भी  बने हुए हैं। साथ बीते  4 दिनो  में  32 लोगों की जान गई है। NDRF-SDRF के बाद सेना को भी तैनात किया गया है। 80 साल में अगस्त में सिर्फ 3 बार तूफान

मौसम विभाग ने कहा है कि बहुत ही रेयर केस में अरब सागर में अगस्त में चक्रवाती तूफान देखने को मिलते हैं। अब तक सिर्फ तीन तूफान अगस्त में अरब सागर से उठे हैं। पहली बार अगस्त 1944 में तूफान आया था। इसके बाद 1964 में गुजरात के तट पर साइक्लोन आया था। अगस्त में आखिरी तूफान 1976 में आया था। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में 132 सालों में अगस्त में 28 तूफान आ चुके हैं।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow