उत्तर प्रदेश शिक्षक कर्मियों के लिए महत्पूर्ण खबर नई व्यवस्था, करना पड़ेगा नियमपालन नहीं तो वेतन कटेगा

Nov 20, 2023 - 09:04
 0  1
उत्तर प्रदेश शिक्षक कर्मियों के लिए महत्पूर्ण खबर नई व्यवस्था,  करना पड़ेगा नियमपालन नहीं तो वेतन कटेगा

उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण खबर

वर्तमान में यह व्यवस्था सात जिलों में  ही लागू करने की तैयारी है और फिर इसके बाद दिसंबर से पूरे प्रदेश में प्रभावी की जाएगी

उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आज सोमवार 20 नवंबर से बेसिक स्कूलों में नई व्यवस्था लागू होने जा रही है, जिसके तहत अब शिक्षकों को आते और जाते दोनों टाइम अटेंडेंस लगानी होगी। इस दौरान अगर स्कूल में शिक्षक सुबह 15 मिनट देरी से पहुंचते है तो उनक पूरे दिन का वेतन काटा जाएगा।वही शाम को भी उन्हें 15 मिनट देर तक रुकना होगा।


इस तरीके  के की अटेंडेंस की पूरी व्यवस्था रहेगी 

जानकारी के अनुसार, फिलहाल यह व्यवस्था सात जिलों लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव तथा श्रावस्ती  में आज 20 नवंबर से लागू करने की तैयारी है और फिर इसके बाद दिसंबर से पूरे प्रदेश में प्रभावी की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत प्रेरणा पोर्टल पर सर्दियों में 8:45 बजे से नौ बजे तक तथा ग्रीष्म ऋतु 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक 7:45 से आठ बजे तक पोर्टल खुलेगा। इसी तरह छुट्टी के बाद  2:15 से 2:30 तथा सर्दियों में शाम 3:15 से 3:30 तक पोर्टल पर अटेंडेंस लगेगी।तय समय के बाद पोर्टल पर काम करना बंद कर देगा। SDM का भी विवरण दोपहर 12 से 12.30 बजे तक दर्ज हो सकेगा।इधर, प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस आदेश का विरोध किया है और इसमें बदलाव की मांग की है।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow