केजरीवाल की गिरफ्तारी अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र : संजय सिंह

एजेंसी, नई दिल्ली
दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी है। इसके बाद आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा है। कहा कि वो मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। संजय सिंह ने कहा कि यह पूरा का पूरा मामला भारत की राजनीति में आजादी के बाद से अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र है। इस मामले के पीछे किसी घोटाले की जांच का मकसद नहीं है। यह अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराने का मकसद है। पंजाब की सरकार को गिराने का मकसद है।यह पार्टी की बढ़ती ख्याति और 10 साल के अंदर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर आम आदमी पार्टी को खत्म करने का मकसद है। घोटाला तो भाजपा ने किया है, जहां मनी ट्रेल भी मिला है। 60 करोड़ का मनी ट्रेल है, लेकिन कोई कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी पर नहीं हुई है।संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के वकील सभी दस्तावेजों का निरीक्षण करने में लगे हुए हैं और कोर्ट लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है। मुझे पूरी उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल को जल्द ही सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा। न्याय की प्रक्रिया और न्यायिक प्रक्रिया में कई देरी है, पीएमएलए अधिनियम में कई जटिलताएं हैं, जिसमें जमानत पाने के प्रावधान कठिन हैं।
तिहाड़ से भेजे दो संदेश, मंत्री गोपाल राय ने सुनाए
मंगलवार को पत्नी ने सुनीता ने अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की थी। सीएम केजरीवाल ने एक बार फिर से पत्नी सुनीता के जरिए दिल्ली की तिहाड़ जेल से संदेश भेजा है। इस बार उन्होंने आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए जेल से दो संदेश भेजा है जिसके बारे में आप नेता और मंत्री गोपाल राय ने बात की। संदेश को उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल लोगों तक पहुंचा रहीं हैं
Files
What's Your Reaction?






