प्राण जाए पर धर्म न जाए, ये सीख अगर किसी ने दी तो वो गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादें हैं: रामेश्वर शर्मा

वीर बाल दिवस: हजारों बच्चों ने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को किया नमन
अनमोल संदेश, संतनगर
हजारों बच्चों ने संतनगर के खेल मैदान पर इकट्ठा होकर गुरु गोबिन्द सिंह के साहिबजादों के बलिदान को वीर बाल दिवस मना कर याद किया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें संतनगर के विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए। युवाओं, विशिष्ठजनों ने धर्म की रक्षा के लिए प्राणोत्कर्ष करने वाले साहिबजादों के बलिदान को नमन किया।
गुरु गोबिन्द सिंह के साहिबजादों के बलिदान की याद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। संत नगर में 7 और 9 वर्ष के साहिबजादों की शहादत को याद करने वाला यह आयोजन पूर्णत: बाल एवं युवाओं पर केन्द्रित रहा। आयोजन में स्कूल के छात्रों की सहभागिता अधिक रही। जिनके साथ विधायक रामेश्वर शर्मा ने वीर बाल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा। विधायक शर्मा ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि - अपने धर्म पर अडिग रहने वाले साहिबजादा फतेह सिंह और जोरावर सिंह ने जब इस्लाम कुबूल करने के स्थान पर स्वयं को दीवार में चुनवाने का फैसला किया तब उनकी उम्र केवल 7 एवं 9 साल थी। इतनी कम उम्र में भी अपने धर्म और संस्कृति के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान से हर युवा को सीख लेनी चाहिए।
‘उनका बलिदान आज हम सभी को धर्म और संस्कृति के लिए जीने की प्रेरणा देता है’
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि - दुनिया के इतिहास में मुगलों का अत्याचार किसी से छुपा नहीं है। आतातायी इस्लामिक आक्रांताओं ने भारतीय संस्कृति और धर्म को खंडित करने का अनेकों बार प्रयास किया, लेकिन धन्य हैं वो गुरु गोबिन्द सिंह जी जिनके पुत्रों पर मर जाना स्वीकारा लेकिन अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया। गुरु गोविंद सिंह के दो पुत्र मुगलों से युद्ध में वीरगति को प्राप्त हो गए, बचे दो पुत्रों को बंदी बनाकर उनके सामने शर्त रखी गई कि या तो इस्लाम कुबूल करो, या दीवार में चुनवा दिए जाओगे। तब 7 और 9 साल के छोटे बालकों ने जो निर्णय लिया आज वो हम सभी को गौरव और गर्व से भर देता है। उन्होंने स्वयं को दीवार में चुनवा लिया लेकिन धर्म परिवर्तन नहीं किया। उनका बलिदान आज हम सभी को धर्म और संस्कृति के लिए जीने की प्रेरणा देता है। राम जी के कुल का एक नारा था कि प्राण जाएं पर वचन न जाएं, उसी प्रकार प्राण जाए पर धर्म न जाए, ये सीख अगर किसी ने दी तो वो गुरु गोबिन्द सिंह के साहिबजादों ने दी है।
पूरी दुनिया में गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार से बड़ा बलिदानी परिवार नहीं: रामेश्वर शर्मा देश और धर्म के लिए अपने परिवार का बलिदान देने वाले गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार से बड़ा बलिदानी परिवार पूरी दुनिया में देखने को नहीं मिलता। सनातन का केसरिया केवल गुरु गोविंद सिंह जी के बलिदान की वजह से फहरा रहा है। हम उन्हें नमन करते हैं। कार्यक्रम में मप्र आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील वासवानी, शिक्षाविद विष्णु गेहानी, बसंत चेलानी व अन्य विशिष्ठजन मौजूद रहे।
Files
What's Your Reaction?






