कपड़ा व्यापारियों में चले पत्थर, दुकान के सामने गाली गलौच करने पर हुआ विवाद

गणेश टेक्सटाइल्स और कृष्णा साड़ी के संचालक-कर्मचारी भिड़े
अनमोल संदेश, संतनगर
संतनगर में गुरुवार को मेन रोड पर दो कपड़ा व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों के बीच पत्थरबाजी हुई। विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, लेकिन व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सुलह हुई। लेकिन कुछ देर के लिए बाजार में तनाव की स्थिति बन गई थी।
बैरागढ़ के मुख्य मार्ग पर गणेश टेक्सटाइल्स और कृष्णा साड़ी दो दुकानें हैं। गुरुवार सुबह कृष्णा साड़ी के स्टॉप ने गणेश टेक्सटाइल्स के सामने खड़े ऑटो चालक से गाली गलौच की। जिस पर गणेश टेक्सटाइल्स के संचालक कमल वाधवानी ने आपत्ति ली। उन्होंने कहा दुकान के सामने गाली गलौच करना और दुकान के सामने ग्राहकों को बुलाना ठीक नहीं है। वाधवानी अपनी बात कर रही थे, तभी कृष्णा साड़ी के नरेश और उनके स्टॉप ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद गणेश टेक्सटाइल्स के कर्मचारियों ने भी पत्थर फेंका शुरू कर दिया।
विवाद को संभालने के लिए कपड़ा व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने पथराव को रोका। लेकिन अन्य व्यापारी कृष्णा साड़ी के संचालक नरेश और उसके कर्मचारियों पर मामला दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच थाने में भी बहस हुई। मामला दर्ज होता, उससे पहले दोनों पक्षों में सुलह हो गई। कृष्णा साड़ी के संचालक नरेश ने माफी नामा लिखकर दिया।
Files
What's Your Reaction?






