भारत आ रहे जहाज पर लाल सागर में मिसाइल से अटैक, हूतियों ने ली हमले की जिम्मेदारी

Apr 28, 2024 - 14:47
 0  1
भारत आ रहे जहाज पर लाल सागर में मिसाइल से अटैक, हूतियों ने ली हमले की जिम्मेदारी

एजेंसी, लंदन

भारत आ रहे एक जहाज पर शनिवार को लाल सागर में मिसाइल अटैक हुआ है। इसकी जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली है। जहाज का नाम अंड्रोमेडा स्टार बताया गया है। ये तेल लेकर भारत आ रहा था। शिप के मास्टर ने कहा कि हमले में जहाज को मामूली नुकसान पहुंचा है। 

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम 5 बजकर 49 मिनट पर हुई। जहाज ब्रिटेन का है, जिस पर एंटीगुआ और बारबाडोस का झंडा लगा था। अटैक के बावजूद जहाज अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। इसने रूस के प्रिमोर्स्क से यात्रा शुरू की थी और ये गुजरात के वाडीनार पहुंचने वाला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत आ रहे जहाज पर 2 बार हमले हुए। इस दौरान हूतियों ने कई मिसाइलें दागीं। हालांकि, पहले हमले में दागी गई मिसाइलें जहाज पर न गिरकर उसके नजदीक समुद्र में गिरीं। दूसरे हमले में जहाज को नुकसान पहुंचा। लाल सागर में जहाज पर हमला कई दिनों की शांति के बाद हुआ है। इजराइल के साथ तनाव के बीच ईरान ने भारत आ रहे एक जहाज को होर्मुज पास से कब्जे में ले लिया था। ईरान ने कहा था कि वे बिना मंजूरी उनकी समुद्री सीमा में घुसा था। जहाज के क्रू मेंबर्स में 17 भारतीय और 2 पाकिस्तानी भी थे। ईरान ने पाकिस्तान के 2 नागरिकों और भारत की एक महिला क्रू मेंबर को छोड़ दिया। जबकि बाकी 16 भारतीय कैद में हैं। हूतियों ने भारत आ रहे जहाज ही नहीं, बल्कि अमेरिका के एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को भी अपना निशाना बनाया।


 हूतियों ने यमन के सादा प्रोविंस में ड्रोन को मिसाइल अटैक से मार गिराया है।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow