विदिशा लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने किया जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ , 'कांग्रेस समाप्ति की ओर, नेतृत्व बचकाना

Apr 30, 2024 - 11:14
 0  1
विदिशा लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने किया जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ , 'कांग्रेस समाप्ति की ओर, नेतृत्व बचकाना

अनमोल संदेश, भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को विदिशा लोकसभा की सांची विधानसभा में जन-आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया। जन आशीर्वाद यात्रा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने दुर्गा माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश व प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी बहनों आज मेरा मन बहुत भावुक है। मेरी बहनें तेज धूप में चलकर आई हैं, पसीना बहा रही है और साथ में पसीने की कमाई भी भैया को चुनाव लडऩे के लिए दे रही हैं। चौहान ने कहा कि, कांग्रेस की इतनी दुर्गति होगी, कभी सोचा भी नहीं था। अपनी गलत नीतियों के कारण, गलत फैसलों के कारण और ऐसा नेतृत्व जो बचकाना है, जिनमें न दिशा है न दृष्टि है, उसके कारण जनता पूरी तरह से निराश हो गई। 

विदिशा बनेगा आदर्श लोकसभा

चौहान ने कहा कि, कांग्रेस का कभी भी विकास नहीं किया है। जनता के सुख-दुख से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। जितने भी विकास कार्य हुए हैं, वो भाजपा की सरकार में ही हुए हैं। चौहान ने कहा कि, विदिशा लोकसभा क्षेत्र में भी अनेकों विकास कार्य हुए हैं। अब यहां विकास को और आगे बढ़ाना है। चाहे सिंचाई के क्षेत्र में हो, चाहे बिजली हो या पानी हो। हम सब मिलकर विदिशा को आदर्श लोकसभा बनाएंगे। 

जीत का संकल्प

चौहान ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने कभी भी प्रदेश में विकास की एक ईंट तक नहीं लगाई है। कांग्रेस के जमाने में न सड़कें थी, न बिजली और न पानी। पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। विकास के अनेकों काम केवल भारतीय जनता पार्टी ने किए हैं। भाजपा नंबर वन पार्टी है और मोदी जी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow