पति से परेशान महिला ने खरीदा फिनायल:बच्चों से आखिरी मुलाकात के लिए बस में बैठी, साइबर सेल की मदद से पुलिस ने बचाई जान

अशोकनगर में एक महिला पारिवारिक विवाद के बाद घर से लापता हो गई। पति से परेशान होकर वह गुना पहुंची। वहां से उसने फिनायल खरीदा। आत्महत्या से पहले अपने बच्चों से आखिरी बार मिलने के लिए वह अशोकनगर जाने वाली बस में सवार हुई। इसी दौरान साइबर सेल के एएसआई संजय गुप्ता महिला का मोबाइल नंबर ट्रेस कर रहे थे। संयोग से वे भी उसी बस में सवार थे। जब उन्होंने नंबर ट्रेस किया तो सिग्नल उनके पास बैठी महिला के फोन से आया। फोटो से पहचान की पुष्टि होने पर पता चला कि वह लापता नीता परिहार ही है। एएसआई ने हाथ से छीनी फिनायल की बोतल
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पति से परेशान थी। एएसआई ने उसके हाथ से फिनायल की बोतल छीन ली। थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान को सूचना दी गई। महिला को थाने लाया गया। वहां उसके पति को बुलाकर दोनों को समझाया गया। महिला ने बताया कि वह लंबे समय से परेशान थी। पिता ने भी बोल दिया था की अब हमें कोई मतलब नहीं है। इसलिए आत्महत्या करने की योजना बनाई। लेकिन पहले बच्चों से मिलना चाहती थी। पुलिस की समझाइश के बाद वह अपने परिवार के साथ घर लौट गई। सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट किए
दरअसल, महिला बुधवार की सुबह के समय अपने घर से निकली थी। महिला ने अपने परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिए थे। रात के समय उसका फोन भी बंद हो गया था हालांकि पुलिस उसकी लगातार सर्चिंग कर रही थी सुबह फोन चालू होते ही नंबर ट्रेस किया गया था।