बड़वानी के नहर में मिला युवक का शव:फिसलन के वजह से नहर में गिरा, खोई हुई भैंस की तलाश में गया था

बड़वानी के ग्राम सजवानी में शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। लोनसरा रोड़ स्थित नहर में 20 वर्षीय युवक खेमा डूब गया। खेमा अपनी खोई हुई भैंस की तलाश में नहर के पास गया था। बारिश के कारण नहर के किनारे फिसलन थी। भैंस को खोजते समय खेमा का पैर फिसल गया। वह सीधा नहर में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने युवक को डूबते देखा। उन्होंने तुरंत शोर मचाया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने नहर के गहरे पानी में डुबकी लगाकर खेमा की तलाश की। घंटों की खोजबीन के बाद युवक का शव बरामद कर शव नहर से बाहर निकाला गया। खेमा अपने पिता किशन का बेटा था। वह गांव में भैंस चराने का काम करता था। शहर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है।