मानसून से पहले धार में राशन वितरण में बदलाव:जिला प्रशासन का निर्णय; 3.65 लाख परिवारों को एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन

धार जिले में मानसून से पहले राशन वितरण की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने पहली बार 3 लाख 65 हजार परिवारों को जून, जुलाई और अगस्त महीने का राशन एक साथ देने का फैसला किया है। इस समय कई जिलों में बेमौसम बारिश हो रही है और मानसून भी इस बार पहले आने की संभावना है। प्रशासन को चिंता है कि अगर बाढ़ जैसी स्थिति बनी, तो कई इलाकों में राशन पहुंचाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए पहले से ही 3 महीने का राशन देने की योजना बनाई गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीराम बरडे ने कहा- शासन के निर्देश पर सभी पात्र परिवारों को जून, जुलाई और अगस्त महीने का राशन एक साथ दिया जा रहा है। राशन का आवंटन हो चुका है और अब गांवों में बांटने की तैयारी की जा रही है। कोशिश है कि मानसून शुरू होने से पहले ही सभी परिवारों तक राशन पहुंच जाए। तीन महीने का राशन एक साथ दिया जाएगा जिले में 3 लाख 80 हजार परिवारों को राशन दिया जाता हैं। इनमें बीपीएल, अंत्योदय, श्रमिक और कर्मकार मंडल में रजिस्टर्ड श्रमिक शामिल हैं। इन परिवारों को हर महीने प्रति सदस्य 5 किलोग्राम राशन दिया जाता है। वैसे तो हर महीने 79 हजार 747 क्विंटल राशन (गेहूं, चावल, शक्कर और नमक) बांटा जाता है। लेकिन इस बार तीन महीने का राशन दिया जाएगा, जो 2 लाख 39 हजार 241 क्विंटल होगी। अंत्योदय परिवारों को शक्कर और नमक भी मिलेगा अंत्योदय योजना के तहत परिवारों को हर महीने 35 किलो राशन मिलता है, जबकि अन्य परिवारों को प्रति सदस्य 5 किलो राशन दिया जाता है। विभाग ने बताया कि राशन में गेहूं और चावल दिया जा रहा है। सभी लोगों को 2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल मिलेगा। वहीं, अंत्योदय परिवारों को शक्कर और नमक भी दिया जाएगा। जिले में कुल 3 लाख 64 हजार 988 परिवारों को राशन दिया जाता है। जिनमें 15 लाख 55 हजार 161 सदस्य हैं। मई में जिले में 47 हजार 870 क्विंटल चावल और 31 हजार 80 क्विंटल गेहूं का आवंटन हुआ है। वहीं 360 क्विंटल शक्कर और 437 क्विंटल नमक बांटा जा रहा है।

May 20, 2025 - 14:58
 0  1

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow