बड़वानी में पुराने विवाद के चलते युवक की हत्या:अंजड में लाठी-डंडों से किया हमला; आरोपी मौके से फरार

बड़वानी जिले के अंजड नगर में सोमवार रात एक पुराने विवाद ने खूनी रंग ले लिया। शिवपुरी क्षेत्र में रात करीब 9 बजे 40 वर्षीय दीपक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपी ने उसके सिर पर वार किया। गंभीर चोटों के कारण वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दीपक को अंजड सिविल अस्पताल में एडमिट कराया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित मंडलोई ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दीपक गुलाब सिंह के पुत्र था। घटना की खबर फैलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। डॉक्टरों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अंजड पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पुराने विवाद के कारणों की जांच कर रही है। कुछ दिन पहले दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद ही यह मारपीट की घटना हुई।

May 20, 2025 - 14:58
 0  0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow