जबलपुर में उफनती नर्मदा की लहरों के बीच 10km तैरी 6 साल की बच्ची

जबलपुर में उफनती नर्मदा की लहरों के बीच 10km तैरी 6 साल की बच्ची

जबलपुर : जबलपुर में उफनती नर्मदा की लहरों के बीच 10 किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तैराकों के साथ 6 साल की ओजस्विनी मोथा ने भी यह यात्रा पूरी की। पिता विनोद मोथा और बड़ी बहन रानू मोथा (11) के साथ वे शामिल हुईं। तेज लहरों में 6 साल की बच्ची को छलांग लगाते देख सभी दंग रह गए।


ओजस्विनी जब 6 महीने की थीं, तभी उनके पिता ने उन्हें नर्मदा के पानी में छोड़कर प्रैक्टिस कराना शुरू कर दिया था। 2022 में जब ओजस्विनी ने नर्मदा में पहली बार तैराकी की थी, तब उनके साथ जबलपुर के तत्कालीन कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी भी थे।

Files