डी. डी. प्ले स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन

डी. डी. प्ले स्कूल  में वार्षिकोत्सव का आयोजन

अनमोल संदेश. 

संत हिरदाराम नगर

नवयुवक सभा के डी. डी. प्ले स्कूल  में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की शुरूआत संतजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। बच्चों ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पुराने  गीतों पर बच्चों ने प्रस्तुति दी।  संस्था के अध्यक्ष विष्णु गेहानी ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रयास संस्था द्वारा किये जाते हैं। मुख्य अतिथि  हैप्पी सेवा ग्रुप  ने स्कूल को 50 कुर्सियां दान में दीं। सभा संस्था के संरक्षक वासदेव वाधवानी व सभी हैप्पी सेवा ग्रुप के सदस्यों को स्मृति चिंह भेंट कर अभिवादन किया गया। प्ले स्कूल की इंचार्ज  हेमलता संगतानी ने स्वागत भाषण दिया। प्राचार्या ज्योति चौहान ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन काजल मोरंदानी ने किया

Files