छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा लगा

Apr 23, 2024 - 12:08
 0  1
छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा लगा

अनमोल संदेश, भोपाल

मोदी लहर के बाद भी बीते दो लोकसभा चुनाव में भाजपा कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा को ढहाने में असफल रही है, लेकिन इस बार भाजपा संगठन ने इसेक फतह करने की पूरी तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि इस बार चुनाव में इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर दांव लगा सकती है। अगर ऐसा होता है तो 20 साल बाद एक बार फिर से शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव के मैदान में होंगे। शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री रहते हुए बीतें चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 29 सीटों में से 28 पर जीत दर्ज की थी। हालांकि तब भाजपा संगठन को छिंदवाड़ा सीट हारने का जो मलाल हुआ था, उसकी टीस अब भी बनी हुई है। यही वजह है कि इस सीट को जीतने के लिए पार्टी अलाकमान ने बीते साल अपने दो केन्द्रीय मंत्रियों को जिम्मा सौंप दिया था। उसके बाद से ही इस सीट पर भाजपा लगातार सक्रिय बनी हुई है।

एक बार ही भाजपा जीती

छिंदवाड़ा सीट पर 1952 से कांग्रेस जीतती आ रही है। 72 सालों में बीजेपी महज एक बार यहां से जीत सकी है। तब उप चुनाव में सुंदरलाल पटवा ने कमलनाथ को हराया था और सुंदरलाल पटवा महज एक साल के लिए सांसद रह सके थेे, शेष समय कांग्रेस का ही कब्जा रहा। वर्तमान में पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ यहां से सांसद हैं, वहीं इस सीट पर कमलनाथ, उनकी पत्नी अलकानाथ भी सांसद रह चुके हैं। पहले चुनाव में कांग्रेस के रायचंद भाई शाह विजयी हुए। 1980, 1984, 1989, 1991 और 1996 में कमलनाथ सांसद रहे। 1997 में छिंदवाड़ा से कमलनाथ की पत्नी अलकानाथ बनीं। साल 1998 में बीजेपी के सुंदरलाल पटवा और 1998 में कमलनाथ दोबारा चुनाव जीते। साल 2004, 2009 और 2014 में कमलनाथ छिंदवाड़ा से सांसद बने। साल 2019 लोकसभा चुनाव में कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ यहां से सांसद चुने गए हैं। 

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow