बाइक से घर लौट रहे भाइयों को 50 मीटर तक घसीटा, जबलपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो छात्रों को रौंदा, मौत

अनमोल संदेश, रीवा
जबलपुर में बाइक सवार दो छात्रों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। ट्रैक्टर उन्हें बाइक समेत 50 मीटर तक घसीटते ले गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार को रामनगरा मोड के पास हुई। मृतक छात्रों के नाम विदित वैदेही (17) और शिवांश वैदही (17) है। ये दोनों चचेरे भाई हैं और 11वीं क्लास के स्टूडेंट थे। शुक्रवार दोपहर में स्कूल से घर लौट रहे थे। तभी सड़क पार करते समय ट्रैक्टर ने इन्हें टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में अवैध रूप से गिट्टी भरी थी। जो जबलपुर से मानेगांव जा रहा था। लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे में दो अन्य छात्र भी घायल हुए है। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।शिवांश और विदित का घर आसपास है। शिवांश तिलवारा स्थित नगर निगम के सरकारी स्कूल, जबकि विदित प्राइवेट सेंट अगस्टीन स्कूल में 11 में पढ़ता था। दोपहर करीब 1 बजे विदित की छुट्टी हो गई। घर आकर वह पिता की बाइक लेकर थोड़ी देर में आने का कहकर निकला था। विदित बाइक से शिवांश के स्कूल पहुंचा था। यहां से दोनों बाइक से घर की ओर निकले थे। ट्रैक्टर से टक्कर के बाद चीख-पुकार सुनकर वहां खड़े लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों छात्रों को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शिवांश और विदित दोनों माता-पिता के इकलौते बेटे थे।
Files
What's Your Reaction?






