भाजपा के सामने कांग्रेस के कार्यकर्ता झुकने वाला नहीं

भाजपा के सामने कांग्रेस के कार्यकर्ता झुकने वाला नहीं

अनमोल संदेश, खंडवा लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही बैतूल लोकसभा क्षेत्र की हरसूद विधानसभा के प्रभारी सदाशिव भंवरिया ने खंडवा जिला कांग्रेस प्रभारी कैलाश कुंडल के साथ रविवार को हरसूद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मैदानी तौर पर मजबूत करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विस्तार के साथ चर्चा की।     

जिला प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस अवसर पर श्री कुंडल ने हरसूद विधानसभा क्षेत्र में मतदान बुथो की अधिक संख्या को देखते हुए मंडल और सेक्टर की संख्या बड़ाते हुए और अधिक कार्यकर्ताओ को जोडऩे पर जोर दिया तो वहीं श्री भंवरिया ने हरसूद विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की यहां का कार्यकर्ता बेहद मेहनती और उर्जावान है जिन्होंने चार महीने पूर्व हुए विधानसभा चुनावों मे जी-जान लगाकर कर कांग्रेस का ईमानदारी से काम किया और उस वक्त जनता मे आम तौर पर यह माहौल बना हुआ था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी किन्तु नतीजे आने पर पता चला कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस को दिए गये जनादेश को ई वी एम मशीनों के माध्यम से चुराते हुए खुद अपनी सरकार बना ली है।       

भाजपा देश मे 2014 के बाद से ही ई वी एम मशीनों मे भारी गड़बडिय़ां कर चुनाव जीतने का खेल कर रही है जिसके चलते अब वह देश की जनता का विश्वास खो चुकी है और जनता के साथ साथ राजनीतिक दल भी मांग कर रहे है कि भाजपा अब देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराए किन्तु भाजपा सरकार या चुनाव आयोग इन मांगों को अनदेखा और अनसुना इसलिए कर रहे है कि बैलेट पेपर से चुनाव में भाजपा हार जायेगी।   भंवरिया ने कहा कि जनादेश चुरा रही भाजपा और उसके तानाशाहो के भय से कांग्रेस का कार्यकर्ता घर बैठने वाला नहीं है और अब वह दोगुने जोश के साथ तानाशाह बन चुकी भाजपा का मुकाबला इस लोकसभा चुनावों में करेंगे।   बैठक को हरसूद ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओम हाड़ा एवंम रोशनी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन पलावी सहित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलकांत भारद्वाज, सरोज बघेल, अर्जुनसिंह दरबार सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने भी संबोधित किया। साथ ही बैठक मे उपस्थित प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि भाजपा की चालबाजियों के चलते चुनावी नतीजे कैसे भी आये किन्तु हम उसका मुकाबला तो डट कर करेंगे। 


जिला कांग्रेस प्रभारी का दौरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी  के निर्देशानुसार  लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए खंडवा एवं बुरहानपुर जिला कांग्रेस प्रभारी कैलाश कुंडल क्षेत्र में पहुंचकर जिला, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी 2023, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, मंडलम, सेक्टर, बूथ अध्यक्षों की आवश्यक बैठक आहूत कर समन्वय स्थापित करते हुए लोकसभा चुनाव 2024 में उनकी सक्रिय भागीदारी हो सके।    इस हेतु चर्चा करेंगे। जिला प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि तय कार्यक्रम अनुसार आज दिनांक19 मार्च मंगलवार को प्रात:11.30 बजे नेपानगर विधानसभा में एवं शाम 4 बजे खंडवा विधानसभा की बैठक गांधी भवन में लेंगे।बैठक के बाद कन्नौद के लिए रवाना होंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी के समस्त मोर्चा संगठनों,जिलें एवं शहर की कार्यकारिणी से  बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है। 

Files