डॉ. स्वप्ना वर्मा: ग्रामीण समृद्धि के लिए एक दूरदर्शी डॉक्टर का मिशन

Feb 21, 2024 - 12:10
 0  1
डॉ. स्वप्ना वर्मा: ग्रामीण समृद्धि के लिए एक दूरदर्शी डॉक्टर का मिशन

बिजनेस न्यूज़

अनमोल संदेश, भोपाल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित एक परिवर्तनात्मक यात्रा में डॉक्टर स्वप्ना वर्मा ग्रामीण भारत में खासकर के मध्य प्रदेश के सतना में महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रही है। उनका सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के लिए दृष्टिकोण के साथ मेल खाती है, जिसमें गरीबी, किसानों, युवा, और महिलाओं के विकास पर मुख्य ध्यान दिया जा रहा है।

महामारी के दौरान बड़ा योगदान और वित्तीय स्वतंत्रता का मार्ग

कोविड-19 महामारी के दौरान, डॉ. स्वप्ना वर्मा ने चिकित्सा शिक्षा को डिजिटल बनाने और फटलाइन हेल्थ केयर वर्कर को प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ, उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं पर विशेष जोर देने के साथ सतना को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित किया। उनके इस दृष्टिकोण में स्वास्थ्य जाच, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए कोचिंग और महिलाओं के रोजगार के लिए प्रशिक्षण शामिल है।

इनोवेशन की ओर एक कदम: रोग मुक्त भारत के लिए क्लीनिक ऑन व्हील्स

एक अद्वितीय दृष्टिकोण वाली इनोवेटर के रूप में, डॉक्टर स्वप्ना वमी का लक्ष्य क्लिनिक्स ऑन व्हील्स परियोजना के माध्यम से एक रोग मुक्त भारत की साकार करना है। इस पहल को पहले बैंगलुरु में शुरू किया गया था, जो अब व्हीन रूरल इंडिया मिशन में बदल गया है। यह मिशन दूर ग्रामीण क्षेत्री में दरवाजे दरवाजे तक स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहा है, जिसमे सतना पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है।



रोग-मुक्त भारत अभियान: सतना में एक प्रभावी कार्य

डॉ स्वप्ना वर्मा के नेतृत्व में मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान ने सतना जिले में 15 से 30 सितंबर तक 16 दिवसीय नि शुल्क पूर्ण स्वास्थ्य जाच का आयोजन किया। रोग मुक्त भारत अभियान-सतना परियोजना के हिस्से के रूप में, 12,000 से अधिक लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच, दवाएं, मल्टीविटामिन, आया कैल्शियम प्राप्त करवाएं गए। डॉ. स्वप्ना का मानना है कि इस पहल ने सतना में स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता को काफी बढ़ा दिया है।


एक स्वस्थ समाज में योगदान देकर इसे बढ़ावा देना

क्लीनिक ऑन व्हील्स, डॉ. स्वप्ना बमों द्वारा डिजाइन की गई एक मोबाइन चिकित्सा सुविधा है. जिसका उद्देश्य शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जाच सेवाओं को प्रदान करवाना है। मधुरिमा सेवा सस्कार फाउडेशन दद्वारा शुरू किया गया ये अभियान, घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है. जिसकी शुरुआत बैंगलुरू से हुई और सतना तक इसका विस्तार किया गया। डॉ. स्वप्ना के योगदान से सतना की समृद्?ध हो रही है. जिसमें कृषि प्रथाओं को आधुनिक बनाना, किसानों को डिजिटल प्रशिक्षण प्रदान करना, और सही फसल के मूल्य सुनिश्चित करना शामिल है। डॉ. स्वप्ना वर्मा को ग्रामीण विकास में उनके असाधारण कार्य के लिए विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया हैं। इसमें से प्रमुख है 2020 में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने कोरोना काल में फ्रंटलाइन योद्धाओ और डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए डॉ वर्मा को सम्मानित किया। वर्ष 2022 में एच हील विश्वविद्यालय, जी टेक एन एच एस यूके की और से मेडिकल कॉलेज डिजिटल सेवा प्रदान करने के लिए इन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा, 2022 में एक स उद्यमी के रूप में भी डॉक्टर स्वप्ना को सम्मानित किया गया। अंत में, 2023 में कर्नाटक के कौशल विकास उद्यमिता आजीविका मंत्री माननीय श्री सी एन जी ने क्लिनिक ऑन व्हील्स मॉडल की परिकल्पना और इसे साकाररूप देने के लिए डॉक्टर स बेहद प्रशंसा की।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow