जालसाजों ने एक मकान चार को बेचा, 32 लाख लेेकर रफूचक्कर

अनमोल संदेश, भोपाल
मिसरोद इलाके में दो जालसाजोंं ने एक मकान को चार लोगों को बेच दिया। इनमें से तीन से मकान का अनुबंध कर एडवांस रकम ले ली, जबकि चौथे खरीददार से 22 लाख रूपए लेकर मकान की रजिस्ट्री कर दी। जलसाजी का पता चलने पर खरीददारों ने पुलिस में शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और षडय़ंत्र रचने का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
एएसआई जशवंत सिंह चंदेल ने बताया कि भैरूपुर नर्मदापुरम रोड निवासी योगेन्द्र सिंह पुत्र जमना प्रसाद (45) खेती-किसानी के साथ प्रपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उन्होंने प्रापर्टी ब्रोकर राकेश उपाध्याय के माध्यम से पिछले साल नवंबर में अमित द्विवेदी से मकान नंबर 248 श्रीकृष्णपुरम स्थिम मकान खरीदने का 21 लाख रूपए में अनुबंध किया था। इस दौरान योगेन्द्र ङ्क्षसह ने अमित द्विवेदी को 5 लाख रूपए एडंवास दिए थे, जबकि शेष रकम रजिस्ट्री के वक्त देना तय हुआ था। पिछले दिनों जब योगेन्द्र मकान देखने पहुंचे पता पता चला कि राकेश उपाध्याय और अमित द्विवेदी ने मिलकर उक्त मकान का15 दिन बाद ही रेलवे कर्मचारी देवी ङ्क्षसह अहिरवार से 16 लाख में अनुबंध कर 4 लाख एडवांस ले लिए। इसके एक माह बाद मंडीदीप के महाराज सिंह से 22 लाख में अनुबंध 2.26 लाख रूपए एडवांस और कटारा हिल्स में रहने वाले रमेश सिंगारे से 5 जनवरी को 22 लाख रूपए में विक्रय अनुबंध कर रजिस्ट्री करा दी। जालसाजी का पता चलने पर फरियादी ने इसकी शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद मिसरोद पुलिस ने आरोपी अमित द्विवेदी और राकेश उपाध्याय के खिलाफ धोखाधड़ी और षडय़ंत्र का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
Files
What's Your Reaction?






