वन विहार में घायल मादा तेंदुए की जांच की गई, लटेरी से किया था रेस्क्यू, तेंदुए की जान बचाने पंजे को किया अलग

May 15, 2024 - 11:45
 0  1
वन विहार में घायल मादा तेंदुए की जांच की गई, लटेरी से किया था रेस्क्यू, तेंदुए की जान बचाने पंजे को किया अलग

अनमोल संदेश, भोपाल

भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में मंगलवार को रेस्क्यू कर लाए गए मादा तेंदुए की जांच की गई। जांच में तेंदुए के पंजे की हड्डियां टूटी मिली। इस पर पंजे अलग किए गए। ताकि, उसकी जान बच सके। वन्यप्राणी डॉक्टर उस पर 14 घंटे नजर रखे हुए हैं। विदिशा की लटेरी परिक्षेत्र के एक ग्रामीण के घर से मादा तेंदुआ को रेस्क्यू कर वन विहार लाया गया था। तेंदुआ घायल अवस्था में था। इसे वन विहार में क्वारेंटाइन में रखा गया था। वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता विशेषज्ञों से परामर्श लेकर इलाज भी कर रहे हैं। मंगलवार को तेंदुए की जांच की गई।

राज्य पशु चिकित्सालय की संयुक्त टीम में किया परीक्षण

राज्य पशु चिकित्सालय भोपाल के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार तुमडिय़ा, वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. गुप्ता एवं वाइल्ड लाइफ एसओएस वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. रजत कुलकर्णी ने घायल मादा तेंदुआ को बेहोश कर संयुक्त रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया। एक्स-रे कर ब्लड सैंपल भी लिए गए। जांच में पाया कि पिछले बांये पंजे की हड्डियों टूटी हुई है। गैंगेरियस होने के कारण एवं घायल मादा तेंदुआ की जान बचाने के लिए उसके पंजे को अलग किया गया।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow