बालाघाट में गरजे मोदी, गीदड़ भभकी से डरता नहीं मैं महाकाल का भक्त हूं

Apr 10, 2024 - 12:29
 0  1
बालाघाट में गरजे मोदी, गीदड़ भभकी से डरता नहीं मैं महाकाल का भक्त हूं

अनमोल संदेश, भोपाल

तीन दिन में पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी बार मप्र पहुंचे। बालाघाट पहुंचने पर पीएम का महिलाओं ने मंच पर स्वागत किया। पीएम ने कांग्रेस पर हमला बोाला।  मोदी ने कहा, जय श्री कोटेश्वर महादेव, जय मां काली, जय मां गढ़कालिका। आज देश में नव वर्ष मना। नवरात्रि का आरंभ हुआ है। मैं आप सभी को नव वर्ष व नवरात्रि की शुभकामनाएं देता हूं। बालाघाट की धरती भारत की नारी शक्ति के पराक्रम की साक्षी है।

मैं रानी दुर्गावती और रानी अवंतीबाई की इस धरती को प्रणाम करता हूं।

आज जनता जनार्दन का जन सैलाब, ऐसा लग रहा है जैसे केसरिया सागर नजर आ रहा है। इतनी बड़ी माताओं और बहनों का आशीर्वाद साफ दिखा रहा है कि चार जून को मध्यप्रदेश में क्या परिणाम आने वाले हैं।

आदिवासी को श्रेय नहीं

इस दौरान पीएम ने कहा कि कांग्रेस किसी आदिवासी को नहीं, अपने शाही परिवार को आजादी का श्रेय देना चाहती है। यह हमारी सरकार है, जिसने जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी के लिए पूरा देश ही मोदी का परिवार है। मोदी किसी की गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं है। बीजेपी सरकार करप्शन के एक एक रास्ते को बंद कर रही है, मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को लोग बीजेपी से नहीं लड़ रहे, वह एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह चुनाव भारत की 21वीं सदी का है। यह नए भारत के निर्माण का मिशन है। यह विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प को नई उर्जा देने वाला चुनाव है।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow