भगवान झूलेलालमय हुआ नगर शोभा यात्रा की तैयारियां पूरी, रोशनी से जगमगाया मुख्य मार्ग

भगवान झूलेलालमय हुआ नगर शोभा यात्रा की तैयारियां पूरी, रोशनी से जगमगाया मुख्य मार्ग
अनमोल संदेश, संत हिरदाराम नगर  

संतनगर में चैतीचांद की रौनक दिखने लगी हैं। मुख्य मार्ग पर आकर्षक रोशनी की गई है। शोभा यात्रा की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। पुलिस ने शोभा यात्रा समिति के साथ शोभा यात्रा मार्ग का जायजा लिया है। चैतीचांद पर अलग दिखने के लिए झूलेलालजी की तस्वीरों वाली सामग्री बाजार में बिक रही हैं।  
सिंधी बाहुल्य उपनगर में सामाजिक संस्था सिंधू समाज 63 वां चैतीचांद महोत्सव मना रही है, जिसकी शुरूआत 10 अप्रैल को होगी। शाम को भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। साल 2023 में शोभा यात्रा ने रिकॉर्ड बनाया था। शोभ यात्रा में अन्य क्षेत्रों से निकलने वाली टोलियां भी शामिल होंगी। 11 अप्रैल को सांस्कृतिक उत्सव होगा।  शोभा यात्रा मार्ग- सिंधु समाज, मिनी मार्केट, प्रेमचंदानी मार्ग, ए वार्ड, मुख्य मार्ग, काली मंदिर से यू टर्न मेन रोड से होते हुए संतजी कुटिया तक। चल समारोह यह भी -झूलेलाल कल्याण मण्डल, भोले के दरबार सीआरपी के चल समारोह मुख्य शोभा यात्रा में शामिल होंगे। महिलाएं बहिराणा सजाकर शोभा यात्रा का हिस्सा बनेंगी।

Files