पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, विकास और विरासत चाहता है देश: मोदी

एजेंसी, बेलगावी
पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। कांग्रेस और इंडिया अलायंस पर बरसते हुए मोदी ने कहा कि देश के आजाद होने के दूसरे दिन ही प्रभु राम का मंदिर बनाने का निर्णय होना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस पर सवाल उठाकर कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकरा दिया, लेकिन अंसारी परिवार ने पीढ़ी दर पीढ़ी इस बात के लिए कोर्ट में लड़ाई की और कहा कि यहां राम मंदिर नहीं बाबरी मस्जिद थी, लेकिन जिस दिन कोर्ट का फैसला आया। कोर्ट का फैसला सर्वोपरि है। और अंसारी ने मुसलमान होने के बाद भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान इसमें शिरकत की, ये फर्क होता है। प्रधानमंत्री ने रैली के दौरान कहा कि ये देश विकास भी चाहता है विरासत भी चाहता है। हमारे पूर्वजों ने अयोध्या में प्रभु राम के लिए 500 साल तक लड़ाई लड़ी, लाखों लोग मौत के घाट उतार दिए गए। देश आजाद होने के दूसरे दिन ही प्रभु राम का मंदिर बनाने का निर्णय होना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ऐसा काम करने के लिए 56 इंच का सीना लगता है। तब जाकर 500 साल का सपना पूरा होता है, 500 का इंतजार समाप्त होता है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सरकार ने आयुर्वेद को लेकर प्रचार प्रसार किया है। हमने आयुष मंत्रालय बनाया है। हमारी सरकार में मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय बनाया गया। इसी के साथ ही उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या कभी कांग्रेस आपकी बेटी की रक्षा कर सकती है क्या कॉलेज कैंपस में दिन दहाड़े ऐसी हरकत हो सकती है। उन्हें पता है कि वोट बैंक के भूखे लोग उन्हें बचा लेंगे, इसलिए वे ऐसा पाप करने की हिम्मत करते हैं। 2014 के पहले हमारे देश के अखबारों की हेडलाइन होती थी, धमाके की खबरें आती है। 2014 के बाद देश में बम फटने की खबर कम हो गई।
'मोदी की हार, इंडिया गठबंधन 300 पार
मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा कि इस देश में 10 साल से एक तानाशाह राज कर रहा है, उससे अच्छा है कि देश में एक मिली-जुली सरकार बने। हम 2 पीएम बनाएं या 4 यह हमारी मर्जी है, लेकिन इस देश को तानाशाही की ओर हम नहीं जाने देंगे। इंडिया गठबंधन 300 पार कर रही है। पीएम मोदी महाराष्ट्र में अपना तंबू गाड़ रखे हैं। आगे वो मुंबई में भी सात सभाएं करने वाले हैं। उन्होने कहा कि ऐसे में महाराष्ट्र के लोगों को ये समझना होगा कि छत्रपति शाहू महाराज की पराजय के लिए पीएम मोदी महाराष्ट्र में आते हैं।
संजय राउत ने आगे कहा था कि शाहू महाराज ने राज्य और देश को पुरोगामी विचार दिए हैं। शाहू महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं, उनका हराने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में आते हैं। ये सुनकर मुझे जरा भी अचरज नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का उस जगह से उम्मीदवार खड़ा करना गलत है। छत्रपति शाहू महाराज को निर्विरोध चुनकर लाना, यह हमारी भूमिका थी। कोल्हापुर की यह सीट शिवसेना की थी, फिर भी छत्रपति शाहू महाराज के लिए हमने वह सीट छोड़ दी।
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि तुष्टीकरण की राजनीति के लिए 'दो शहजादे' (दो शहजादे) एक साथ आए हैं। उन्होंने यहां किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन यह स्पष्ट हो गया था कि पीएम मोदी ये बातें कांग्रेस के राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के लिए ये बातें कह रहे हैं।
'शहजादा कभी नबावों की बात नहीं करताÓ
पीएम ने कहा कि कांग्रेस का मकसद यही था कि छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी पता नहीं चले। नवाबों ने, सुल्तानों ने, बादशाहों ने हमारे मंदिरों को लूटा, लेकिन हमारे शहजादे ने उन्हें क्लीन चिट दे दी। लोग पूछ रहे हैं कि तुष्टिकरण के लिए आपका और कितना पतन होगा। शहजादे कह रहे हैं कि अगर वे सत्ता में आए तो वे एक्स-रे करेंगे। वे ढूंढ के निकालेंगे कि आपके पास क्या है। अगर ज्यादा है तो उसे अपने वोट बैंक को दे देंगे। कांग्रेस का शहजादा कभी नबावों की बात क्यों नहीं करता है?
पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम ने साधा प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा-
काल्पनिक भूतों से लड़ रहे मोदी
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पार्टी के घोषणापत्र को लेकर सवाल उठाने पर पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। पीएम मोदी ऐसे कांग्रेस घोषणापत्र की बात कर रहे हैं, जिसे उनके किसी घोस्ट स्पीच राइटर्स यानी गुमशुदा भाषण लेखकों में से एक ने लिखा है। पीएम को काल्पनिक भूतों से लड़ते देखना निराशाजनक है। घोषणापत्र में शामिल वास्तविक मुद्दों पर बहस करनी चाहिए। कांग्रेस का इंहेरिटेंस टैक्स का कोई इरादा नहीं है।
चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मोदी को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल असल मुद्दों पर बहस करनी चाहिए। पी चिदंबरम का पीएम मोदी को लेकर ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब देश में 'इन्हेरिटेंस टैक्स' यानी विरासत टैक्स का मुद्दा गरमाया हुआ है। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में इन्हेरिटेंस टैक्स का जिक्र किया, जिसके बाद पीएम मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर वह लोगों के मरने के बाद उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लेगी। पीएम एक चुनावी जनसभा में यह भी कह चुके हैं कि अगर कांग्रेस की सरकार आएगी तो वह सर्वे कर लोगों की संपत्ति को बांटेगी।
Files
What's Your Reaction?






