राजधानी के एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापर पुलिस ने की कार्यवाही

Nov 20, 2023 - 11:00
 0  1
राजधानी के एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापर  पुलिस ने की कार्यवाही

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जहां पर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई की है। स्पा सेंटर के बहाने यहां देह का व्यापार किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने 4 महिलाओं सहित 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को इस दौरान कई सारे आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुई हैं।

 

भोपाल के मिसरोद इलाके की घटना 

भोपाल के मिसरोद इलाके में आशिमा मॉल के पास एक स्पॉ सेंटर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस दौरान मिसरोद पुलिस ने जानकारी दी कि शनिवार की रात को स्पा सेंटर में देह के व्यापार होने की सूचना मिली थी। जहां पर महिलाएं कस्टमर के डिमांड पर सेवा देने का काम कर रही थीं। इस दौरान पुलिस ने एक कांस्टेबल को कस्टमर के रूप में भेजा। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तार की गई महिलाओं की उम्र 20 से 24 साल के बीच बताई जा रही है। इनमें से एक महिला शादीशुदा और दो महिलाएं कॉलेज में पढ़ने वाली हैं। ये महिलाएं भोपाल के अलग अलग इलाकों भेल संगम कॉलोनी, अशोकागार्डन, बागसेवनिया की रहने वाली हैं। साथ ही पुलिस ने दो कस्टमरों कृष्णा और बृज बाल्मीकि को गिरफ्तार किया है।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow