पीएम ने राजस्थान व उत्तराखंड में संभाला विरोधियों पर मोर्चा, भारत का तिरंगा युद्ध में भी रक्षा की गारंटी: मोदी

Apr 12, 2024 - 12:16
 0  1
पीएम ने राजस्थान व उत्तराखंड में संभाला विरोधियों पर मोर्चा, भारत का तिरंगा युद्ध में भी रक्षा की गारंटी: मोदी

एजेंसी, नई दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को उतरांखंड और राजस्थान में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। ऋषिकेश में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया है और आतंकवाद ने पैर पसारे। आज देश में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है। सात दशक बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 निरस्त किया गया। कांग्रेस ने तमिलनाडु के पास के एक द्वीप, कच्चातिवु, को श्रीलंका को दे दिया था। इस देशविरोधी कुकृत्य को कांग्रेस बेशर्मी से जायज ठहरती है। कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा है कि कच्चातिवु पर कोई रहता है क्या। रहता नहीं है तो क्या दे दोगे? फिर तो ये रेगिस्तान को तुम क्या कहोगे कल, यही कहोगे यहां कोई रहता है क्या? क्या ऐसे होती है देश की सेवा? ये तरीका है क्या? ये है इनकी मानसिकता, इनके लिए देश का खाली हिस्सा सिर्फ जमीन का एक टुकड़ा है। आगे उन्होंने कहा कि कल ये कांग्रेसी राजस्थान जैसे सीमावर्ती राज्य की खाली जमीन यही कहकर किसी भी देश को दे सकते हैं। कांग्रेस का सिर्फ इतिहास ही खतरनाक नहीं है, बल्कि कांग्रेस के इरादे भी खतरनाक हैं। आगे उन्होंने कहा कि मोदी आराम करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। मोदी मेहनत करता है, क्योंकि मोदी के लक्ष्य बहुत बड़े हैं। ऐसे लक्ष्य जो देश से जुड़े हैं, आपसे जुड़े हैं, आपके बच्चों से और देश के युवाओं से जुड़े हैं।'देशभर में लोकसभा चुनाव का सियासी बिगुल बज चुका है. 2024 में 7 फेज में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होने वाली है. इससे पहले तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने चुनाव प्रचार में जुट गई हैं. लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है. सियासी दलों के नेता अलग-अलग प्रदेशों में जाकर रैलियां और जनसभा कर रहे हैं. बता दें कि 2024 में 7 फेज में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी.  देशभर में इलेक्शन की प्रक्रिया 43 दिन तक चलेगी. वहीं, 4 जून को नई सरकार का ऐलान हो जाएगा. आम चुनाव के दूसरा चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां फेज 20 मई, छठवां फेज 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा. पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए गुरुवार को राजस्थान के करौली पहुंचे। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने एकबार फिर कच्चातिवु द्वीप का मुद्दा उठाया। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें सिंह ने पूछा था कि उस द्वीप पर कोई रहता है क्या। कांग्रेस ने तमिलनाडु के पास के एक द्वीप, कच्चातिवु, को श्रीलंका को दे दिया था। इस देशविरोधी कुकृत्य को कांग्रेस बेशर्मी से जायज ठहरा रही है। कल ही कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा है कि कच्चातिवु पर कोई रहता है क्या। रहता नहीं है तो क्या दे दोगे? फिर तो ये रेगिस्तान को तुम क्या कहोगे कल, यही कहोगे यहां कोई रहता है क्या? क्या ऐसे होती है देश की सेवा? ये तरीका है क्या? ये है इनकी मानसिकता, इनके लिए देश का खाली हिस्सा सिर्फ जमीन का एक टुकड़ा है। कल ये कांग्रेसी राजस्थान जैसे सीमावर्ती राज्य की खाली जमीन यही कहकर किसी भी देश को दे सकते हैं। कांग्रेस का सिर्फ इतिहास ही खतरनाक नहीं है, बल्कि कांग्रेस के इरादे भी खतरनाक हैं। आगे उन्होंने कहा कि मोदी आराम करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। मोदी मेहनत करता है, क्योंकि मोदी के लक्ष्य बहुत बड़े हैं। ऐसे लक्ष्य जो देश से जुड़े हैं, आपसे जुड़े हैं, आपके बच्चों से और देश के युवाओं से जुड़े हैं।

दिग्विजय सिंह ने पूछा था, वहां कोई रहता है क्या?

बता दें कि इससे पहले बुधवार को मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से जब पीएम मोदी द्वारा कच्चातिवु का मुद्दा उठाने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक बात सुन लीजिए, वहां के उस द्वीप पर कोई रहता है क्या? मैं पूछना चाहता हूं। इससे पहले 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया में आई एक खबर के हवाले से कहा था कि नए तथ्यों से पता चलता है कि कांग्रेस ने कच्चातिवु द्वीप संवेदनहीन ढंग से श्रीलंका को दे दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर एक खबर साझा करते हुए लिखा था, 'आंखें खोलने वाली और चौंका देने वाली खबर। नए तथ्यों से पता चलता है कि कांग्रेस ने कैसे संवेदनहीन ढंग से कच्चाथीवू द्वीप श्रीलंका को दे दिया था। इससे प्रत्येक भारतीय नाराज है और लोगों के दिमाग में यह बात बैठ गयी है कि हम कभी कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर सकते। बता दें कि कच्चातिवु द्वीप, तमिलनाडु में भारत के समुद्री तट से कुछ किलोमीटर की दूरी पर श्रीलंका और तमिलनाडु के बीच में एक द्वीप है। 

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow