बस्तर में राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना- 22 अमीरों की 70 करोड़ लोगों से अधिक संपत्ति

बस्तर में राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना- 22 अमीरों की 70 करोड़ लोगों से अधिक संपत्ति

एजेंसी, बस्तर

लोकसभा चुनाव के पहले फेज के लिए राजनीतिक दलों की रैलियां और जनसभा जारी हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को बस्तर में जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'इस बार के चुनाव में आपके सामने दो विचारधारा की लड़ाई है। पहली संविधान को बचाने वाली यानि कांग्रेस और दूसरी बीजेपी जो संविधान खत्म करना चाहती है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लाखों लोग कोरोना में मरे, हर प्रदेश से गरीब घर वापस लौटे। केंद्र की सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की, किसी की भी मदद नहीं की। पीएम मोदी पूरा फायदा 2-3 अरबपतियों को दे देते हैं। भारत में 22 लोग हैं जिन पर उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानी लोगों के पास है। पीएम मोदी 24 घंटा इन 22-25 लोगों की मदद करते रहते हैं।

जंगलों को खत्म कर रही बीजेपी

बस्तर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा भाजपा आदिवासियों को वनवासी कहती है, उनको उनके अधिकारों से दूर रखती है। आदिवासियों का सबसे पहला हक जल, जंगल और जमीन है और आरएसएस के लोगों ने उनका हक छीना है। भाजपा जंगल को खत्म करने की कोशिश कर रही है, जब जंगल ही नहीं रहेगा तो आदिवासी कहां जाएंगे? नेता ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को उनका हक दिया है।

सत्ता में आएंगे तो बेरोजग़ारों कौ नौकरी देंगे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, अगर जनता हमारी सरकार को मौका देगी तो हम देश के सब बेरोजग़ार युवाओं को ये अधिकार देंगे कि वह एक साल के लिए निजी कंपनी में, क्कस्ह्य में, सरकारी कार्यालयों में नौकरी कर सकेंगे, जिसमें उनका प्रशिक्षण होगा और 1 साल में उनके बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा अगर युवा अच्छा काम करेंगे तो उन्हीं संस्थाओं में उन्हें पक्की नौकरी मिलेगी। 

मिले हुए हैं भाजपा और औवेसी: दिग्विजय सिंह 

राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पू्र्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया कि हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को पैसे कहां से मिलते हैं। दोनों मिले हुए हैं। दिग्विजय सिंह ने इस दौरान गौहत्या और राम मंदिर पर भी विचार लोगों से साझा किए। दिग्विजय सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी और भाजपा को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदुओं को भड़काती है, वहीं ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम मुसलमानों को भड़काती है, लेकिन वे एक-दूसरे के पूरक हैं और तालमेल से काम करते हैं। सिंह ने दोहराया कि यह उनका आखिरी चुनाव है और वह राजगढ़ लोकसभा सीट के लोगों की आवाज बनना चाहते हैं। दिसंबर 1993 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से पहले सिंह ने दो बार - 1984 और 1991 में लोकसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। भाजपा ने मौजूदा सांसद रोडमल नागर को फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। यह सिंह का गृह क्षेत्र है। वह इस संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट राघौगढ़ के निवासी हैं।


Files