असली नोटों के नीचे लगा दिए नकली नोट,शेयर ट्रेडिंग के नाम पर की लाखों की धोखाधड़ी

असली नोटों के नीचे लगा दिए नकली नोट,शेयर ट्रेडिंग के नाम पर की लाखों की धोखाधड़ी

भोपाल। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर शहर के व्यापारी से 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। डील करने वाले व्यापारी ने असली नोटों के नीचे नकली नोट लगा दिए। यह वह नकली नोट थे जो बच्चों के लिए आने वाले चूरन के पैकेट में रहते हैं। आरोपी ने यह रकम बतौर सिक्योरिटी भेजी थी। मामला खुलते ही फरियादी ने शिकायत की। जांच के बाद मिसरोद थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी डॉ रजनीश कश्यप ने बताया कि आकिब और मंडीदीप निवासी मोहित कुमार के बीच शेयर ट्रेडिंग डील हुई थी। इसमें एक का शेयर अकाउंट न होने पर दूसरे ने अपने अकाउंट से पूरा पैसा लगाया था। मोहित ने आकिब को बतौर सिक्योरिटी 5 लाख रुपए और एक कैंसिल चेक भेजा। आकिब ने पैकेट खोलकर चेक किया। इसमें असली के नीचे नकली नोट लगे हुए थे। उसके बाद आकिब ने अपने पार्टनर से संपर्क किया तो वह बातें बनाने लगा। इसके बाद फरियादी ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की ओर छानबीन शुरू कर दी है।

Files