मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने दी श्रद्धांजलि, अटल स्मृति पर पुष्प अर्पित कर, देखी भाजपा कार्यालय की प्रस्तावित जमीन

अनमोल संदेश, बुरहानपुर
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सुंदर नगर स्थित अटल जी के समृत्ति स्थल पहुंचे उन्होंने अटल समृत्ति स्थल पर पुष्प अर्पित किए अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जिला मीडिया प्रभारी संजय वारुड़े ने बताया की क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने प्रस्तावित भाजपा कार्यालय की जमीन का अवलोकन भी किया भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने बताया की यहां हाईटेक भाजपा कार्यालय का निर्माण किया जाना है जिसमें कार्यालय के लिए जरूरी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी कल्याण अग्रवाल भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अर्चना चिटनिस, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, उपाध्यक्ष विपुल कानूगो, वरिष्ठ बलराज नावानी, जिला मंत्री सुधा चौकसे कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, अजा महामंत्री शिवकुमार पासी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील वाघे, मंडलाध्यक्ष अक्षय मोरे, देवेंद्र राठौर, कार्यालय मंत्री करण प्रजापति आदि शामिल थे।
सह कार्यालय मंत्री नरेश हासनंदानी, सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे, सोशल मीडिया प्रभारी युवराज महाजन, पार्षद धनराज महाजन रितेश सरोदे, पार्षद प्रतिनिधि हेमंत महाजन, मंडल भाजयुमो महामंत्री लोकेश ढाले सहित अन्य उपस्थित रहे
भाजपा जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री को भेंट दिया पुरातत्व महत्व के मंदिरों व स्मारकों का चित्र* प्रवास के दौरान मप्र-छग क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने सुंदर नगर के भाजपा कार्यालय का अवलोकन किया भाजपा जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का पार्टी के गमछे से स्वागत किया बुरहानपुर के पुरातत्व महत्व के मंदिरों व स्मारकों का चित्र भेंट दिया उन्होंने कार्यालय में लगे पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ताओं के फोटो का अवलोकन किया
Files
What's Your Reaction?






