सक्षम ने जयंती पर दिए इनाम,सूरदास कवि जगत के सूर्य समान, किया सम्मान

अनमोल संदेश, गुना
संत शिरोमणि सूरदास जयंती के अवसर पर सक्षम जिला गुना द्वारा रोटरी भवन गुना में दिव्यांग जनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बड़े ही धूम-धाम से मनाई गई सूरदास जयंती। जिसमे मुख्य अतिथि सक्षम मध्य भारत प्रांत सह सचिव दिनेश शर्मा ने उपस्थित रहकर दिव्यांगों के उत्थान एवं उनके सर्वांगीण विकास के संबध में संबोधित किया उन्होंने कहा की संत सूरदास कवि जगत में सूर्य के समान है।
उन्होंने कहा कि उनके बारे में कहा भी जाता है की सूर-सूर तुलसी शशि उडगन केशवदास और कवि खदयोत सम जेहं तेहं करे प्रकास, महाकवि सूरदास के बारे में कहा जाता है कि वे अपने जन्म से ही नेत्रहीन थे, बावजूद इसके उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की ऐसी रचनाएं लिखी हैं, जो सजीव चित्रण जैसी प्रतीत होती। साथ ही उन्होंने सक्षम द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगर संघ चालक मनोहर लाल शर्मा, सक्षम जिला अध्यक्ष गोपाल सक्सेना, जिला सचिव देवेंद्र सिंह धाकड़ मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि सूरदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महिला प्रमुख अंसुईया रघुवंशी ने किया, सक्षम गीत जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया और अंत में आभार सक्षम जिला उपाध्यक्ष विकास जैन नखराली द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले भर से दिव्यांग जन उपस्थित रहे। साथ ही सक्षम दिव्यांग जनों की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष विजय मीणा, तहसील संयोजक देशराज राजपूत, नारायण बंजारा, विमल मीना, गोलू सेन, राजाराम पाल, जितेंद्र शर्मा, मलखान सिंह, शांति भिलाला, किरण लोधा सहित सक्षम के सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो 03
Files
What's Your Reaction?






