डेढ़ माह पहले का विवाद पारदियों के खूनी संघर्ष में तब्दील, गोली मारकर एक युवक को मौत के घाट उतारा

अनमोल संदेश, गुना
जिले में पारदी समुदाय के बीच खूनी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेढ़ महीने पहले एक हत्या के बाद अब एक और युवक को दिन दहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद जिला अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं शुक्रवार को ही आपसी झगड़े से परेशान एक पारदी महिला ने भी आत्म हत्या कर ली थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3.30 बजे धरनावदा थानांतर्गत ग्राम बीलाखेड़ी में मोहन पुत्र बिहारी लाल पारदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले को डेढ़ महीने पहले हुई धर्मपाल पारदी की हत्या से जोडकऱ देखा जा रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस बल पहुंचा और शव को बरामद कर जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां भी बड़ी संख्या में आला अधिकारियों के साथ पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। इस दौरान यहां मृतक के परिजनों ने दूसरे गुट पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
सीसीटीवी फुटेज सामने आए
मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप धर्मपाल पारदी से संबंधित गुट पर लगाया है। गुरुवार को दोनों पक्षों के विवाद के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को आवेदन भी दिए गए हैं। दोनों एक दूसरे पर मारपीट और प्रताडि़त करने का आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में एक पक्ष ने मृतक की पत्नी की अश्लील तस्वीरें वायरल कर दी थीं। इसी बात से नाराज पीडि़ता का विवाद जलपुरी से हुआ था। जिसके सीसीटीव्ही फुटेज भी सामने आए थे। गुरुवार को हुई मारपीट के मामले में कोतवाली में मामला दर्ज किया गया।
Files
What's Your Reaction?






