होली पर रंग और पिचकारियों की सजीं दुकानें

Mar 24, 2024 - 16:50
 0  1
होली पर रंग और पिचकारियों की सजीं दुकानें

अनमोल संदेश, गुना 

रंगो के पर्व होली का उल्लास शुरू होने वाला है। रविवार रात को होलिका दहन के साथ होली का त्योहार प्रारंभ हो जाएगा। बाजार में रंग-गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। बच्चों ने होली मनाने रंग और पिचकारियां खरीदना शुरू कर दिया है। 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को होली खेली जाएगी। 

होलिका दहन के वक्त 9 शुभ योगों का विशेष संयोग बन रहा है। ये समृद्धि और सफलतादायक सिद्ध होगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस साल होलिका दहन पर भद्रा का अशुभ काल रात करीब 10.50 बजे तक रहेगा। इसलिए 11 बजे होली जलाना ठीक रहेगा। ज्योतिषों का कहना है कि 24 मार्च को सुबह करीब साढ़े 9 बजे तक चतुर्दशी रहेगी। फिर पूर्णिमा शुरू हो जाएगी, जो कि 25 मार्च को दोपहर 12.30 बजे तक रहेगी।  पूर्णिमा दो दिन होने से लोगों में होलिका दहन और भाई दूज के पर्वों को लेकर कंफ्यूजन हो  रहा है।

होली पर ऐसा संयोग सैकड़ों वर्षों में बन रहा इस बार होलिका दहन के मौके पर 9 बड़े खास योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ऐसा संयोग सैकड़ों वर्षों में बना है। होलिका दहन के वक्त सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ लक्ष्मी, पर्वत, केदार, वरिष्ठ, अमला, उभयचरी, सरल और शश महापुरुष योग बन रहे हैं। इन योगों में होली जलने से परेशानियां और रोग दूर होंगे। ये शुभ योग समृद्धि और सफलतादायक रहेंगे। 

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow