भोपाल में पति-पत्नी की ​संदेहवादी मौत

Aug 30, 2024 - 14:45
 0  1
भोपाल में पति-पत्नी की ​संदेहवादी मौत

भोपाल में पति-पत्नी की ​संदेहवादी मौत

टीला जमालपुरा में रहने वाले पति-पत्नी की अनिश्चित हालात में मौत हो गई। दोनों को परिजन हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं भोपाल के हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर्स की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम दर्ज किया है। यह घटना गुरुवार रात की है। परिजनों के पुलिस को दिए बयान के मुताबिक दोनों ने फांसी लगा क्र जान दी हैं 

 अजय टीलाजमालपुरा क्षेत्र की हरिजन बस्ती में पत्नी दामिनी के साथ रहता था। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।  अजय और दामिनी ने लव मैरिज की थी। परिजन दोनों को बहोशी के हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहा  डॉक्टर्स ने मेडिकल जांच के बाद दोनों को  मृत घोषित कर दिया। साथ ही पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में टीलाजमालपुरा क्षेत्र में रहने वाली दंपत्ति की मौत की सूचना रात 7.50 बजे दी। पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टर्स की सूचना पर मर्ग दर्ज कर, शव को पोस्टमार्टम के लिए मार्चुरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को दोपहर बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम होगा।

 अजय और दामिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर दर्ज मर्ग की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस को परिजनों ने शुरूआती पूछताछ में अजय और दामिनी की मौत फांसी लगाने से होना बताया है। पुलिस , दोनों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अजय और दामिनी के परिजनों से डिटेल बयान लेगी।


Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow