पुरानी रंजिश को लेकर युवकों ने आटो चालक पर छुरी से किया जानलेवा हमला

Apr 13, 2024 - 15:49
 0  1
पुरानी रंजिश को लेकर युवकों ने आटो चालक पर छुरी से किया जानलेवा हमला

अनमोल संदेश, भोपाल

ईद के मौके पर अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे आटो चालक पर पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने छुरी से सीने पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपित ने दूसरा वार किया तो घायल हालत में उसने खुद का बचाव किया इसके बावजूद उसके हाथ में भी चोट लगी है। आरोपित भी आटो चालक बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया हैं

ऐशबाग पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय साहिल गौतमनगर थाना क्षेत्र में रहता है वह आटो चालक है। गत दिवस वह रिश्तेदारों ईद मिलने के लिए रिश्तेदार के घर गया था। यहां से लौटते समय वह पुल पातरा ऐशबाग के पास पहुंचा तभी रास्ते में उसे अनवर उर्फ गोलू व इरफान बच्चा मिल गए। उन्होंने साहिल का रास्ता रोका तथा छुरी से हमला कर दिया। छुरी के पहले वार से आटो का कांच टूट गया। अनवर ने अगला वार साहिल को जान से मारने की नीयत से किया। 

साहिल ने वार से बचने की कोशिश की इसके बावजूद उसका हाथ बुरी तरह से चोट लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अनवर व इरफान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती तौर पर हमले की वजह परिवारिक बताया जा रहा है। आरोपित आटो चालक से पुरानी रंजिश रखता था। 

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow