पाथाखेड़ा शादी समारोह में डांस पर विवाद में चले तलवार एवं चाकू, कट्टों से लैस थे हमलावरों ने पांच लोगों पर बोला हमला

Apr 23, 2024 - 12:57
 0  1
पाथाखेड़ा शादी समारोह में डांस पर विवाद में चले तलवार एवं चाकू, कट्टों से लैस थे हमलावरों ने पांच लोगों पर बोला हमला

अनमोल संदेश, सारनी

रविवार की रात्रि में पाथाखेड़ा के सुभाष नगर से बस स्टैंड के पीछे जगजीवन नगर बारात जा रही थी। इसी बीच डांस किये जाने को लेकर आपसी विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने तलवार से हमला कर पांच लोगों को बुरी तरह से घायल कर दिया। इस घटना में घायलों की शिकायत पर पाथाखेड़ा चौकी में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी दिलीप यादव ने बताया कि सुभाष नगर निवासी मनोज कुमरे की बारात में नाचने को लेकर अज्ञात आरोपियों ने तलवार से हमला किया। जिसमें राहुल पिता जागो ठाकुर ब्रह्मदेव पिता रामधनी ठाकुर, विष्णु पिता रामधनी ठाकुर, गौरव पिता विष्णु ठाकुर अभय घुरमाड़े सभी सुभाष नगर निवासी हैं। यह सब मनोज कुमरे के पड़ोस में रहते हैं। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए और दो लोग को मामूली चोट आई हैं। जिसमें सभी का प्राथमिक उपचार घोड़ाडोंगरी चिकित्सालय में करवाया गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल विष्णु ठाकुर, ब्रह्मदेव ठाकुर, राहुल ठाकुर को जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भेजा गया। 

घायलों का वीडियो वायरल

इस घटना में घायल परिवार के लोगों का वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने कहा कि हम लोगों के साथ मारपीट करने वाले करीब 10 से अधिक लोग थे। जिनके हाथ में तलवार, फरसा और एक व्यक्ति के पास देसी कट्टा था। पुलिस को आता देख मौके से मारपीट करने वाले फरार हो गए।

एसडीओपी रोशन जैन ने बताया कि पाथाखेड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर धारा 307 324 323 294 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। इस घटना की बारिकी से जांच की जाएगी।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow