भोपाल रेलवे स्टेशन पर जल सेवा कर रहे जीव सेवा संस्थान के सेवादारी

अनमोल संदेश,संतनगर
सामाजिक संस्था जीव सेवा संस्थान भोपाल रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क अस्थायी प्याऊ से जल सेवा कर रहा है। हर दिन हजारों रेल यात्रियों को संस्था के स्वयं सेवक शीतल जल प्रदाय कर रहे हैं। बता दे संस्थान संतनगर, गांधीनगर व अन्य क्षेत्रों में हर साल अस्थायी प्याऊ स्थापित करता है। इस साल जल सेवा का विस्तार करते हुए संस्थान रेलवे से अनुमति लेकर प्याऊ स्थापित किया है। संस्थान के 15 से अधिक सेवाधारी प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक यात्रियों को पेय जल वितरित कर रहे हैं।
रेलवे ने अनुमति दी
संस्थान के सचिव महेश दयारामानी ने कहा कि रेलवे विभाग द्वारा प्याऊ को स्थापित करने की अनुमति देने के लिए आभारी हैं। गर्मियों में पानी की आवश्यकता एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। संस्थान स्टेशन पर हर एक यात्री के लिए इस सेवा को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
40 लाख जरूरतमंदों की सेवा
जीव सेवा ट्रस्ट एवं इसके सहयोगी संस्थानों के माध्यम से अब तक 40 लाख से अधिक जरूरतमंदों की सेवा की जा चुकी है। सिद्धभाउजी की प्रेरणा से हर साल गर्मियां शुरू होने से बारिश आने तक प्याऊ पर जल सेवा की जाती है। संतनगर, गांधीनगर, लालघाटी क्षेत्र में नौ प्याऊ संचालित किए जा रहे हैं।
Files
What's Your Reaction?






