'उत्कर्ष' और 'उन्मेष' उत्सव का शुभारंभ

'उत्कर्ष' और 'उन्मेष' उत्सव का शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को भोपाल दौरे पर हैं उन्होंने यहां रविंद्र भवन में 'उत्कर्ष' और 'उन्मेष' उत्सव का शुभारंभ किया राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में करीब दो घंटे रहेंगी। 'उत्कर्ष उत्सव' 3 से 5 अगस्त तक चलेगा 'उन्मेष उत्सव' 3 से 6 अगस्त तक चलेगा। देशभर के 500 कलाकार इस कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति देंगे।

संस्कृति मंत्रालय के संगीत नाटक एवं साहित्य अकादमी, संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश के सहयोग से यह आयोजन हो रहा है। पिछली बार शिमला में यह आयोजन हुआ था। मध्यप्रदेश में पहली बार हो रहा है….

 

3 से 6 अगस्त तक चलने वाले उत्सव में अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव मनाया जाएगा। इसमें बहुभाषी कविता पाठ, लेखन पाठ, आदिवासी कवि सम्मेलन, साहित्य के विषयों पर परिचर्चा, आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता पाठ और साहित्य के उत्थान संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रबुद्धजन विर्मश करेंगे।

पुस्तक मेला में साहित्य अकादमी एवं अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें बिक्री के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। उत्सव के दौरान साहित्य अकादमी प्रख्यात लेखकों पर बनी डॉक्युमेंट्री को भी दिखाएगा। कार्यक्रम में 575 से ज्यादा लेखक भाग लेंगे।

 

Files