हिंसक आंदोलन: दो की मौत,23 को दिल्ली कूच

किसान आंदोलन : पुलिस पर तलवार से हमला, 12 घायल
एजेंसी, अंबाला/चंडीगढ़
पंजाब के किसानों ने शंभू और खनौरी बॉर्डर से दिल्ली कूच करने का प्लान 2 दिन के लिए टाल दिया है। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि अगले 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे। किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर किसान की मौत और तनावपूर्ण हालात के बाद ये फैसला लिया है। वहीं, खनौरी-दातासिंहवाला बॉर्डर पर भी किसानों की तरफ से सफेद झंडा लहराया गया, इसके जवाब में प्रशासन ने भी सफेद झंडा लहरा दिया। फिलहाल दोनों तरफ से शांति बनी हुई है। इससे पहले दिनभर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच टकराव चला। पुलिस ने रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले छोड़कर किसानों को दिनभर रोका। इधर, खनौरी बॉर्डर पर एक युवा किसान की मौत हो गई। किसान पंजाब के बठिंडा का रहने वाला था। उसके अलावा 12 अन्य किसान भी घायल हैं, इनमें से दो की हालत गंभीर है। वहीं टोहाना बॉर्डर पर तैनात एसआई विजय कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, जींद के एसपी सुमित कुमार ने बताया- किसान आंदोलन के दौरान कुछ लोगों ने धान की पराली में आग लगाकर और मिर्ची डाल दी। इसके बाद पुलिस पर हमला कर दिया। धुआं ज्यादा होने की वजह से काफी किसानों ने तलवार, भालों और गंडासों से पुलिस पर हमला किया। हमले में 12 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शंभू बॉर्डर के पास किसानों पर रबर की गोली चलाए जाने के बाद हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस
प्रदर्शन में 2 की मौत,
गोले फेंके। इससे विस्फोट हुआ। दरअसल, शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पंजाब के किसानों को तितर-बितर करने के लिए और दिल्ली आने से रोकने के लिए पुलिस बैरिकेड्स बढ़ाने की कोशिश कर रही है। शंभू बॉर्डर पर लगातार आंसू गैस छोड़े जाने से किसान आंदोलन के कोऑर्डिनेटर सरवण पंधेर को आंसू गैस का एक्सप्लोजर हुआ है, उन्हें प्रदर्शन स्थल से बाहर ले जाया गया। आंदोलन के दूसरे बड़े नेता जगजीत डल्लेवाल को भी आंसू गैस की वजह से सांस लेने में प्रॉब्लम हुई है। उन्हें भी बाहर ले जाया गया।
गन्ना खरीद की कीमत में 8 फीसदी की वृद्धि
नई दिल्ली। केंद्र की कैबिनेट की बैठक में बुधवार को कई अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने गन्ना खरीद की कीमत में आठ फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने गन्ना खरीद की कीमत को 315 से 340 रु. प्रति क्विंटल करने को मंजूरी दी है। गन्ने की कीमत 25 रुपए प्रति क्विंंटल बढ़ी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैठक के बाद बीफ्रिंग में कहा कि केंद्र ने अंतरिक्ष में एफडीआई को भी मंजूरी दी है।
केंद्र ने फिर दिया बातचीत का न्योता
इस बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने फिर से किसानों को बातचीत का न्योता भेजा। शंभू बॉर्डर पर किसान मीटिंग में केंद्र के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। थोड़ी देर में किसान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसले की जानकारी देंगे। इससे पहले 4 बार बैठकों का कोई नतीजा नहीं निकला है। किसान आंदोलन का बुधवार को 9वां दिन है। इस दौरान अलग-अलग वजहों से तीन पुलिसकर्मियों समेत 6 की मौत हो चुकी है।
Files
What's Your Reaction?






