नामदार कुछ भी कहें, मैं कामदार हूं, सेवा करूंगा पीएम ने ताजनगरी में 15 लाख की उम्मीद जगाई मुरैना में कहा-हम सहन करेंगे मां भारती के सेवक

Apr 26, 2024 - 12:09
 0  0
नामदार कुछ भी कहें, मैं कामदार हूं, सेवा करूंगा पीएम ने ताजनगरी में 15 लाख की उम्मीद जगाई मुरैना में कहा-हम सहन करेंगे मां भारती के सेवक

एजेंसी, आगरा/मुरैना

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 25 अप्रैल को यूपी की ताज नगरी आगरा और प्रदेश के मुरैना में सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सोच रहा हूं जनता को भ्रष्टाचारियों से मिला पैसा बांट दूं, लेकिन फिर सोचता हूं कि कांग्रेस की आप सबकी संपत्ति और विरासत पर नजर है।  वे नामदार हैं और हम कामदार हैं। 

नामदार तो कामदार को सदियों से ऐसे ही गाली देते आए हैं। मेरी प्रार्थना है कि इन नामदारों को कुछ मत कहो। हम कामदार सहन करने के लिए पैदा हुए हैं। हम सहन भी करेंगे और मां भारती की सेवा भी करेंगे। 

गुरुवार को आगरा में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने साफ कहा कि मैं सोच रहा हूं कि भ्रष्टाचारियों से आया पैसा जनता को लौटा दूं। पीएम मोदी के इस बयान के बाद एक बार फिर 15 लाख की चर्चाएं तेज हो गई है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे पूरे देश में बढ़ चढ़कर कह रहे हैं कि अब आपकी संपत्ति का एक्स-रे होगा। हमारी माताओं-बहनों के पास जो पवित्र स्त्रीधन होता है। कांग्रेस उसे जब्त करके अपनी वोट बैंक मजबूत करने के लिए उसे बांटने की सार्वजनिक घोषणा कर रही है। 

खुद पर आई तो राजीव गांधी ने खत्म कर दिया था विरासत टैक्स मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री (दिवंगत) राजीव गांधी ने विरासत कानून कर को खत्म कर दिया था, क्योंकि वह अपनी विरासत में मिली संपत्ति को सरकार के साथ साझा नहीं करना चाहते थे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस फिर से टैक्स लगाना चाहती है। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विरासत टैक्स को लेकर देश के सामने एक बड़ा तथ्य सामने आया है। यह तथ्य आंखें खोल देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मृत्यु हुई तो उनकी संपत्ति उनके बच्चों को मिलने वाली थी लेकिन पहले एक नियम था कि उनके संतानों को संपत्ति मिलने से पहले एक हिस्सा सरकार ले लेती थी। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ऐसा कानून बनाया था।

मोदी के बयान से 15 लाख की फिर आस

आगरा में पीएम बोले कि मैं सोच रहा हूं कि भ्रष्टाचारियों से आया पैसा जनता को लौटा दूं। इस बयान के बाद फिर 15 लाख रु. की चर्चाएं तेज हो गई है। आगरा रैली में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे ताज और चंबल से उठी पुकार में अबकी बार 400 पार की गूंज आ रही है। भ्रष्टाचार पर कार्रवाई चल रही है जो चलेगी। 

भ्रष्टाचारियों से पैसा वापस लौटाया जा रहा है। मैं सोच रहा हूं कि भ्रष्टाचारियों से आया पैसा जनता को लौटा दूं। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान भी पीएम मोदी ने कुछ इसी प्रकार से जनता से वादा किया था, जिसकी चर्चाएं आज

विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर करार हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि एससी,एसटी और ओबीसी के हक पर डाका डालने और बहनों के मंगलसूत्र पर नजर डालने से पहले इंडिया गठबंधन वालों दीवार पर लिखा हुआ पढ़ लो और सुन लो कि जब तक मोदी जिंदा है तब तक ऐसा कोई भी पाप करने से पहले आपको मोदी से निपटना होगा। हमारा संकल्प है- जो भी भ्रष्टाचारी हैं उनकी जांच होगी, जिन्होंने गरीबों को लूटा है वह लूट का पैसा गरीबों को वापस मिलेगा।

पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस का इंडिया गठबंधन घोर तुष्टीकरण में डूबा है। उन्होंने जो घोषणापत्र जारी किया है उसमें शत-प्रतिशत मुस्लीम लीग की छाप है। कांग्रेस का पूरा घोषणापत्र सिर्फ वोट बैंक को मजबूत करने के लिए समर्पित है। हमारा घोषणापत्र देश को मजबूत करने के लिए समर्पित है। पीएम मोदी ने आरक्षण के मुद्दे पर भी साफ बात कही। उन्होंने अपने बयान में कहा कि आजादी के बाद से ही यह स्पष्ट हो गया कि भारत में कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा, यह संविधान सभा में चर्चा करने के बाद तय हुआ है। भारत का संविधान भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण की सहमति नहीं देता है, लेकिन कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो आए दिन बाबा साहेब, संविधान का अपमान करती है और सामाजिक न्याय की धज्जियां उड़ा देती है। पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि इसी कांग्रेस ने कभी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और अपने घोषणापत्र में बार-बार धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की। देश की अदालत कांग्रेस को ऐसा करने से बार-बार मना कर चुकी है। इसीलिए कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से खेल खेलना शुरू किया है। उन्होंने तरीका निकाला है कि जो ओबीसी का 27 फीसदी का कोटा है उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए 

अमेरिका में मोदी जैसे सख्त फैसले की जरूरत

वाशिंगटन। जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा कर कहा कि पीएम मोदी अविश्वसनीय काम कर रहे हैं। इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क के कार्यक्रम में मोदी सरकार के आर्थिक सुधारों की प्रशंसा की। और कहा कि उनमें से कुछ को अमेरिका में भी पेश किया जा सकता है। 


डिमॉन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में अविश्वसनीय काम किया है। मैं यहां के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जब उन्होंने 400 मिलियन लोगों को गरीबी से बाहर निकाला तो उन्होंने उनकी जमकर आलोचना की। डिमॉन ने पीएम मोदी को देश में पुरानी नौकरशाही प्रणालियों को तोडऩे के लिए एक सख्त प्रशासक बताया।

बदलाव के लिए सख्त होने की जरूरत

यहां (अमेरिका में) इसकी थोड़ी और जरूरत है। उनके पास एक अविश्वसनीय शिक्षा प्रणाली, अविश्वसनीय बुनियादी ढांचा है। वह पूरे देश को ऊपर की तरफ ले जा रहे हैं, यह इसलिए हो रहा है क्योंकि वो आदमी उतना ही सख्त है। बदलाव के लिए आपको हल्का सख्त होना ही होगा। डिमन ने भारत में पीएम मोदी द्वारा किए गए सुधारों की भी तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह अविश्वसनीय ट्रेंड शुरू कर दिया है कि कि हर नागरिक को हाथ या आंख की पुतली या उंगली से पहचाना जाता है। उन्होंने 70 करोड़ लोगों के लिए बैंक खाते खोले। उनके पैसे सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर हो रहे हैं।

जेपी मॉर्गन चेस के सीईओ डिमन ने देश की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था की भी प्रशंसा की, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाई जाने वाली कर प्रणालियों में असमानता से पैदा होने वाले भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है। जेपी मॉर्गन के सीईओ ने नौकरशाही बाधाओं को दूर करने के लिए भी पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत में करीब 28 राज्य और कुछ केंद्र शासित प्रदेश हैं। यह लगभग यूरोप जैसा है। वे (भारत) पूरी तरह से अलग टैक्स प्रणाली हैं। इसमें भारी भ्रष्टाचार होता था। पीएम मोदी इसे खत्म कर रहे हैं।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow