भरतपुर में भारत माता के जयकारे लगवाते हुए PM मोदी बोले कहा जन जन की यही पुकार, आ रही है भाजपा सरकार।

Nov 18, 2023 - 11:36
 0  1
भरतपुर में भारत माता के जयकारे लगवाते हुए PM मोदी बोले कहा जन जन की यही पुकार, आ रही है भाजपा सरकार।

तीन दिसंबर को कांग्रेस होगी  छूमंतर।

भरतपुर में भारत माता के जयकारे लगवाते हुए पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, अब से ठीक एक हफ्ते बाद राजस्थान में मतदान होने वाला है। हर तरफ एक ही गूंज है, जन जन की यही पुकार, आ रही है भाजपा सरकार। उन्होंने गहलोत पर भी जमकर तंज कसा। कहा, कुछ लोग यहां खुद को जादूगर करते हैं। अब उन्हें, आज राजस्थान की जनता कह रही है, 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राजस्थान भाजपा को बधाई देते हुए पार्टी के संकल्प पत्र की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प में किए वादों को दोहराते हुए कहा कि इन्हें पूरा करने के लिए हम जी-जान लगा देंगे। उन्होंने कहा कि ये वादे पूरे होंगे, ये मोदी की भी गारंटी है।

भारत का लोहा पूरी दुनिया में 

पीएम मोदी ने अपने भाषण में लोगों से पूछा कि पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है या नहीं।उन्हें जी-20 सम्मेलन का जिक्र करते हुए पूछा कि आपको लगता है कि दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। आपको गर्व हो रहा है, खुशी हो रही, संतोष हो रहा है। ये सब किसके कारण हो रहा है। ये मोदी के कारण नहीं बल्कि ये कमाल आपका एक वोट कर रहा है। ये आपके कारण हो रहा है। क्योंकि आपने एक वोट देकर दिल्ली में स्थिर और मजबूद सरकार बनाई। इसलिए भारत हर मैदान में जीत रहा है।


भारत आगे बढ़  रहा है  

प्रधानमंत्री ने कहा, एक तरफ तो भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है। दूसरी तरफ बीते पांच साल में राजस्थान में क्या हुआ? पांच साल में बर्बादी हुई इसके लिए जिम्मेदार कौन है, राजस्थान को पीछे धकेलने के लिए जिम्मेदार कौन है, राजस्थान के नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार कौन है? यहां कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है। इस लिए राजस्थान कह रहा है, जादूगर जी कोनी मिले वोट जी।

राजस्थान में होने वाले  है चुनाव 

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 सिर पर है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों बड़े दल ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस बीच जोधपुर में शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रेसवार्ता की।इस दौरान उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। हालांकि, भाजपा अपने संकल्प पत्र में कई मुद्दे शामिल नहीं करने को लेकर घिर रही है, जिस पर भी जोशी ने बेबाकी से राय रखी।


इसी  दौरान जोशी ने बिना नाम लिए बोले 

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी सरकार पर हाल ही में सामने आए लाल डायरी के पन्नों के आधार पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि उनकी सरकार रिपीट होने वाली है। लेकिन दूसरी ओर उनका बेटा ही सरकार डिलीट करवा रहा है।कह रहा है कि मेरे पिताजी रिपीट नहीं होने वाले हैं, जहां परिवार को ही उन पर विश्वास नहीं है तो जनता विश्वास कैसे करेगी? जोशी ने कहा कि गांधी परिवार राजस्थान की यात्रा पर आया हुआ है, उनका काम दूरबीन से टाइगर देखने और हथियाने के लिए जमीन देखने के अलावा कुछ नहीं है।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow