बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह ने जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक आरोपी को जिला बदर किया है। ये कार्रवाई एसपी देवेंद्र पाटीदार की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। आरोपी रतन खूमसिंग (49) हीरापुर गांव, पिपलोद थाना का रहने वाला है। वर्तमान में वो मानकेरिया फाल्या बाकड़ी थाना नेपानगर में रह रहा था। कलेक्टर ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ कुल 6 अपराध दर्ज
रतन को बुरहानपुर के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों खंडवा, खरगोन, हरदा और बड़वानी की सीमाओं से भी बाहर जाने का आदेश दिया गया है। वो 2018 से खंडवा और बुरहानपुर जिले में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। रतन के खिलाफ कुल 6 अपराध दर्ज हैं। पुलिस थाने में मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा और कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के उल्लंघन के 3 मामले दर्ज हैं। वन विभाग में भी सरकारी वन में अवैध कटाई और अतिक्रमण के 3 मामले दर्ज हैं। बाहरी लोगों से वन भूमि की अवैध कटाई करवाने का आरोप
जनसंपर्क विभाग बुरहानपुर की ओर से जारी जानकारी के अनुसार रतन बाहरी लोगों को बुलाकर शासकीय वन भूमि की अवैध कटाई करवाता था। बुरहानपुर साम्प्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है। इसलिए जनहित में यह कार्रवाई आवश्यक मानी गई।
What's Your Reaction?
admin 
