इंदौर के सराफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई, जबकि चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। तेजी के कारण: ईरान-इजरायल के बीच तनाव, परमाणु समझौते पर बातचीत का असफल होना और अमेरिकी सेना की वापसी जैसी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। इससे सोने की कीमतें ऊपर गई हैं। अन्य शहरों के भाव उज्जैन में सोना 97,400 और चांदी पाट 1,02,300 रुपए किलो रही। खसखस में 15 से 20 हजार तक की गिरावट बीते 12 दिनों में खसखस की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है। ऊंचे भाव पर ग्राहकी कमजोर पड़ गई है। स्टॉकिस्टों ने बिकवाली शुरू कर दी है और तुर्की से मिलती दो नंबर क्वालिटी की खसखस की खबरें भी कीमतों को नीचे खींच रही हैं। तेल बाजार में नरमी का दौर तेल बाजार में गिरावट का रुख रहा। गिरावट की वजह: मई में देश में पाम ऑयल का आयात 84% बढ़ गया है, जिससे बाजार में स्टॉक बढ़ा और दाम नीचे आए। तेल के थोक भाव (रु./10 किलो): चना में मजबूती, मूंग में तेजी की संभावना दलहन के थोक भाव (रु./क्विंटल): सूखे मेवे और मसालों में स्थिरता सूखे मेवे (रु./किलो): मसाले (रु./किलो): चावल, शकर और नारियल के भाव स्थिर
What's Your Reaction?
admin 
