शाजापुर में एजेंसी कर्मचारी घायल मिला:अस्पताल ले जाते समय मौत, किराना दुकानों पर सामान सप्लाई करता था

शाजापुर में बरवाल घाटी में शनिवार सुबह किरना दुकानों पर माल सप्लाई करने वाला कर्मचारी घायल अवस्था में मिला। लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अजय परमार (27) ज्योतिनगर में रहता था। अजय घरेलू सामान बेचने वाली एक एजेंसी में काम करता था और किराने माल थोक में दुकानों पर देने जाता था। शुक्रवार रात से लापता था मृतक के भाई प्रकाश परमार ने बताया कि अजय शुक्रवार रात से लापता था। उसका फोन भी नहीं लग रहा था। अजय की शादी दो साल पहले लाहौरी गांव में हुई थी। एसआई बाबूलाल डाबी के अनुसार, अजय को अस्पताल लाया गया। लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने केस दर्ज किया कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने कहा कि घायल युवक की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया यह मामला हादसा या दुर्घटना का लग रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।