अमेरिका की वजह से भारतीय बाजार में भूचाल

Apr 13, 2024 - 12:41
 0  1
अमेरिका की वजह से भारतीय बाजार में भूचाल

एजेंसी, मुंबई

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट गहराई। इस बीच चौथी तिमाही के रिजल्ट का आगाज भी हो गया है। भारतीय बाजार में आज तेज गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी शेयर बाजार है। जहां पिछले चार दिन से गिरावट का सिलसिला जारी है। अमेरिका में महंगाई का जो आंकड़ा आया है, वह अनुमान से ज्यादा रहा है। जिसके बाद अमेरिकी मार्केट में गिरावट तेज हो गई है। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस का आज रिजल्ट आने वाला है। दरअसल, गुरुवार को ईद की वजह से शेयर बाजार बंद था, लेकिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बाजार खुला, और फिर लाल निशाने गहराने लगा। दरअसल, कमजोर ग्लोबल संकेतों से भारतीय बाजार में भी दबाव देखने को मिल रहा है, शुक्रवार को कारोबार के दौरान निफ्टी 200 अंक से ज्यादा फिसल गया, दोपहर 2.20 बजे निफ्टी 200 अंक गिरकर 22553 पर कारोबार कर रहा था, वहीं सेंसेक्स कारोबार में 800 अंक ज्यादा फिसले। हालंकि इस गिरावट के बीच भी मिडकैप और स्मॉल कैप हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। 

अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

10 अप्रैल को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च में अमेरिकी हेडलाइन इंफ्लेशन पिछले महीने के 3.2 प्रतिशत के मुकाबले सालाना 3.5 फीसदी हो गई। इस उछाल ने निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावना को खारिज कर दिया। इसके अलावा, इस वर्ष दरों में कटौती का संदेह होने लगा है। अमेरिका में महंगाई का यह डेटा जारी होने के बाद अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में वृद्धि हुई, जबकि शेयर बाजार में गिरावट आई। वहीं जनवरी में महंगाई दर 3.1 प्रतिशत और फरवरी में 3.2 फीसदी थी।  ऐसे में फेडरल रिजर्व की दर में कटौती होने की उम्मीद बहुत कम हो चुकी है। जिससे बाजार में बिकवाली का माहौल है, और इससे ग्लोबल बाजारों पर असर हो रहा है। गिरावट की बात करें तो सन फॉर्मा, मारुति, टाइटन, इंफोसिस, पावर ग्रिड और रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। वहीं, टाटा मोटर्स, रेमको सिस्टम, ढ्ढक्रष्टञ्जष्ट और पॉलीकैब के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।  


Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow