सीहोर में आज होने वाला कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान स्थगित कर दिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के कारण ये फैसला लिया गया है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और सीहोर जिले के केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. सिरिविल्ला प्रसाद का दौरा निर्धारित था। पूर्व मंत्री नरेंद्र नहाटा, जयश्री हरिकरण और पवन पटेल भी 7 दिवसीय दौरे पर जिले में रहेंगे। विधानसभा क्षेत्रों में पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार होंगी बैठकें
आगामी कार्यक्रमों का आयोजन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार होगा। 14 जून को सीहोर विधानसभा में, 15 जून को बुधनी विधानसभा में, 16 जून को आष्टा विधानसभा में और 17 जून को इछावर विधानसभा क्षेत्र में बैठकें होंगी। इन बैठकों में ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक, एसटी, एससी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। कांग्रेस हाईकमान ने 165 पर्यवेक्षक नियुक्त
कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए कांग्रेस हाईकमान ने 165 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। ये पर्यवेक्षक प्रदेश के 55 जिलों में जाकर संगठन की स्थिति का आकलन करेंगे।
What's Your Reaction?
admin 
