फंदे पर लटका मिला दो बच्चों की मां का शव:पैसों को लेकर पति से हुआ था झगड़ा; पिता ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

छतरपुर में सोमवार शाम को एक 26 साल की महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका पहचान सारनी गांव निवासी राजाबाई के रूप में हुई है। राजाबाई की 10 साल पहले मुकेश अहिरवार से शादी हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, 3 साल की बेटी और 2 साल का बेटा। मुकेश मजदूरी करता है। सोमवार को जब वो देर रात घर लौटा, तो उसने पत्नी को कमरे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पैसों को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद मामले में पति मुकेश का कहना है कि राजाबाई ने बिना बताए समूह से 40 हजार रुपए निकाले थे। उसने ये पैसे समूह के दशरथ मिश्रा को लौटा दिए थे, लेकिन मिश्रा ने वापस जमा नहीं किए। इस कारण समूह के लोग घर पर पैसे मांगने आए थे, जिसको लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पिता ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप वहीं, मृतका के पिता मुन्नीलाल का आरोप है कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पहले भी पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद मायके से सास-ससुर समझाने आए थे। सिटी कोतवाली टीआई अरविंद दांगी ने बताया कि मृतका का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

May 20, 2025 - 14:58
 0  0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow