युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए 18 उम्मीदवार:पूर्व मंत्री के बेटे यश रेस में आगे; महासचिव के लिए भी घमासान, 178 दावेदार

एमपी में युवा कांग्रेस के चुनावों के लिए नामांकनों की स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष के लिए दाखिल किए गए 20 नामांकन फार्मों में से एक नॉमिनेशन रिजेक्ट और एक फॉर्म होल्ड किया गया है। 18 उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकृत किए गए हैं। राजीव सिंह का नामांकन होल्ड किया गया है, जबकि डॉ दौलत पटेल का नामांकन रिजेक्ट हुआ है। प्रदेश महासचिव के लिए सबसे ज्यादा घमासान युवा कांग्रेस के चुनाव में प्रदेश महासचिव के लिए घमासान मचा हुआ है। कुल 182 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से 4 के नामांकन होल्ड किए गए हैं। 178 नॉमिनेशन एक्सेप्ट किए गए हैं। युकां प्रदेश अध्यक्ष के 18 उम्मीदवार योगिता सिंह, जावेद पटेल, अभिषेक परमार, नीरज पटेल, गीता कड़वे, प्रमोद सिंह, विश्वजीत सिंह चौहान, विनय पांडेय, राजवीर कुडिया, प्रियेश चौकडे़, अब्दुल करीम सिद्दीकी, शुभांगना राजे जामनिया, आशीष चौबे, यश घनघोरिया, देवेन्द्र सिंह दादू, स्वीटी पाटिल, शिवराज यादव, मोनिका मांडरे। प्रदेश महासचिव के उम्मीदवार प्रदेश महासचिव के चार नामांकन होल्ड किस जिले में जिला अध्यक्ष के कितने उम्मीदवार प्रदेश अध्यक्ष की रेस में प्रमुख दावेदार यश घनघोरिया- पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक लखन घनघोरिया के बेटे हैं। कांग्रेस के सभी दिग्गजों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की रेस में यश सबसे आगे हैं। हालांकि, कई दावेदारों ने परिवारवाद को लेकर यश की दावेदारी पर सवाल उठाए हैं।