हज यात्रा 2024 के लिए प्रदेश से करीब 7500 हाजी सऊदी अरब जाएंगे 26 खादिमों की टीम रखेगी प्रदेश के हाजियों का ख्याल

अनमोल संदेश, भोपाल
बदन पर जैकेट, सिर पर कैप और हर वक्त गु्रप में सक्रियता बनाए रखने की अनिवार्यता प्रदेश के खादिम उल हुज्जाज के लिए की गई है। इन्हें हाजियों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने और हर दिन की गतिविधि की जानकारी हज कमेटी को देने की हिदायत दी गई है।
हज 2024 के लिए प्रदेश से करीब 7500 हाजी सऊदी अरब जाएंगे। हज सफर के दौरान हाजियों के मार्गदर्शन, आपात स्थिति में सहयोग और जरूरी सुविधाओं का ख्याल रखने के लिए इस बार प्रदेश से 26 खादिम उल हुज्जाज (वालेंटियर्स) भेजे जाएंगे। खादिमों की यह तादाद अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। गौरतलब है कि प्रदेश हज कमेटी हर साल हज व्यवस्थाओं के लिए खादिम उल हुज्जाज भेजे जाते हैं। 50 साल आयु सीमा वाले शासकीय कर्मचारियों को इसके लिए चुना जाता है। इस व्यवस्था पर हज कमेटी को अपने सालाना बजट से राशि खर्च करना होगी।
यह बनाई व्यवस्था
प्रदेश हज कमेटी ने व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रभारी बनाया है। इनमें फाजिल कैफ और मो. अबरार खान को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त चार खादिमुल हुज्जाज को को-ऑडिनेटर नियुक्त किया गया है।
यह भी दिए निर्देश
खादिमुल हुज्जाज सऊदी अरब पहुंचने के बाद प्रत्येक को-ऑडिनेटर अपने साथ 5-5 खादिमुल हुज्जाज की टीम बनाकर प्रभारी के साथ समन्वय कर मिशन हज-2024 के कार्यों को पूर्ण करेंगे। सभी खादिमुल हुज्जाज अपने-अपने कार्यों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे, भोपाल में बनाए गए कॉल सेन्टर में जानकारी देंगे।
मोबाइल नंबर भी कराए जा रहे मुहैया
प्रदेश से रवाना होने वाले हाजियों को अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ प्रदेश के खादिमों के मोबाइल नंबर भी मुहैया कराए जा रहे हैं। ताकि सफर के दौरान किसी जरूरत के लिए वे इन्हें आसानी से संपर्क कर सकें।
Files
What's Your Reaction?






