राजधानी में एटीएम फ्रॉड करने वाले जालसाज सक्रिय

Oct 12, 2024 - 17:39
 0  2
राजधानी में एटीएम फ्रॉड करने वाले जालसाज सक्रिय

एटीएम का क्लोन बनाकर कर सात दिन में 5 लोगों से पांच लाख रुपए ठगे 

भोपाल। राजधानी में इन दिनों एटीएम फ्रॉड करने वाले जालसाज सक्रिय हैं। आरोपियों ने सात दिन के अंदर पांच लोगों से 5 लाख रुपए की ठगी की है। आरोपियों ने एटीएम का क्लोन बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ितों में तीन रिटायर्ड बुजुर्ग और दो कामकाजी महिलाएं शामिल हैं। तीन घटनाएं चूनाभट्टी और दो बागसेवनिया इलाके की हैं। चूनाभट्टी पुलिस के साथ बागसेवनिया पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

डीसीपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि गत 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच चूनाभट्टी इलाके में जालसाजों ने तीन वारदातों को अंजाम दिया है। ठगे गए तीनों रिटायर्ड बुजुर्ग हैं, जोकि एटीएम से पैसे निकालने पुहंचे थे। एटीएम के फंस जाने पर

बूथ में लगी स्लिप में दिए मोबाइल नंबर पर कॉल करने के बाद उनके साथ ठगी हुई है। इसी तरह दो महिलाओं से बागसेवनिया के साकेत नगर में इसी तरह ठगी की गई। आरोपियों ने एटीएम का क्लोन बनाकर यह रकम निकाली है। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। डीसीपी जितेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस किया है। वह दिल्ली तरफ के बताएं जा रहे है,पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास में लगी हुई है। इधर पूरे मामले में पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि आरोपी एटीएम का क्लोन कैसे बना रहे हैं। पांचों जालसाजी के मामलों में एक ही मोबाइल नंबर यूज हुआ है। आरोपी जिस तरह से बिना नकाब के एटीएम बूथ में दिख रहे हैं, उससे प्रतीत होता है कि वह बाहरी हैं। अभी त्यौहारी सीजन चल रहा है। लोग बाजार में खरीददारी के लिए निकल रहे हैं। ऐसे में एटीएम से पैसे निकाल रहे हैं। यदि जालसाज जल्द ही गिरफ्तार नहीं किए गए तो यह रकम दिन ब दिन बढ़ती चली जाएगी। पुलिस के लिए यह चिंता का विषय है। सायबर क्राइम भी इस मामले की जांच में जुटी है।


<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/hyIpYUrbNj0" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow