अवैध कॉलोनियों पर शीघ्र चलेगा बुल्डोजर

मूलभूत सुविधाओं का अभाव कतई बर्दाश्त नहीं
अनमोल संदेश, भोपाल
राजधानी मुख्यालय के आसपास तेजी से डेवलप हो रही अवैध कॉलोनियों पर जल्द ही जिला प्रशासन बड़ी कार्यवाही करने जा रहा है। इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। शहर में बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनी बन चुकी हैं। इतना ही नहीं, रोज-रोज नई-नई कॉलोनियों में प्लॉट काटे जा रहे हैं। इन कालोनियों में सीवेज से लेकर रोड, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। अब ऐसी नई अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो प्रशासन इस कार्यवाही की शुरुआत हुजूर से करेगा, जहां ऐसी लगभग 15 कॉलोनियां चिह्नित की जा चुकी हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि सबसे पहले उन कॉलोनियों पर कार्रवाई होगी, जहां अभी सिर्फ कॉलोनी के नाम पर रोड बनाकर प्लॉट काटे जा रहे हैं। उसके बाद ऐसी कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा, जहां कुछ निर्माण हो गया है।
सभी एसडीएम को सर्वे सूची बनाने के निर्देश जिला प्रशासन के अनुसार अवैध कॉलोनियों में निर्माण को छोड़कर खाली प्लॉट नगर निगम को हैंड ओवर कर दिये जाएंगेा। निगम प्लॉट बेचकर उस कॉलोनी में विकास काम करेगी। किसी घर का नहीं तोड़ा जाएगा। कलेक्टर सिंह ने बताया कि सभी एसडीएम को शहर का सर्वे करने के निर्देश दे दिए गए हंै। सर्वे के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। अवैध कॉलोनियों का अधिग्रहण किया जाकर उन्हें नगर निगम को सौंप दिया जाएगा। उन्होंंने कहा कि इस तरह की अवैध कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Files
What's Your Reaction?






